

*प्रकाशनार्थ / प्रसारणार्थ
*भगवानपुर कांड में कांग्रेस जांच दल ने किया घटनास्थल का दौरा, पीड़ित परिवार को दिलाया न्याय का भरोसा*
*पटना 24 मई 2026*
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित जांच प्रतिनिधिमंडल ने आज भगवानपुर में हुई अपराधिक घटना के संबंध में घटनास्थल का दौरा किया तथा पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और उनकी आवाज को मजबूती से उठाने का भरोसा दिया।
पीड़ित परिवार ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि घटना के बाद जब वे थाना पहुंचे तो उनकी कोई समुचित सुनवाई नहीं हुई और केवल आवेदन लेकर मामले को टालने की कोशिश की गई। परिवार का आरोप है कि पुलिस जांच के लिए पहुंची जरूर, लेकिन वहां भी उनके साथ अभद्र व्यवहार एवं गाली-गलौज किया गया। इससे यह प्रतीत होता है कि मामले को दबाने और पीड़ित पक्ष की आवाज को कमजोर करने का प्रयास किया गया है।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। अपराधियों में कानून का कोई भय नहीं रह गया है और आम लोगों को न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करती है।
घटना स्थल पर मौजूद मीडिया कर्मी को संबोधित करते हुए प्रतिनिधिमंडल में शामिल कांग्रेस नेता मिन्नत रहमानी ने कहा कि राज्य सरकार इस मामले की निष्पक्ष जांच कराए , दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करे तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराए।
प्रतिनिधिमंडल में मिन्नत रहमानी के अलावा प्रेमचंद सिंह, प्रो० कुमारी अनिता, रणजीत वाल्मीकि, रीता सिंह, एडवोकेट नीलम प्रवीण, नंद किशोर सिंह, सुधीर शर्मा समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे
राजेश राठौड़
चेयरमैन , मीडिया विभाग
बिहार कांग्रेस



