Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरोहतासविचारवैशाली

80वें स्वतंत्रता दिवस पर जद (यू) प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने किया झंडोत्तोलन

80वें स्वतंत्रता दिवस पर जद (यू) प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने किया झंडोत्तोलन

पटना, 15 अगस्त 2026

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनता दल (यू) बिहार प्रदेश कार्यालय में पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्रनायकों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान सपूतों के त्याग, तपस्या और संघर्ष का स्मरण कराता है, जिनके बलिदान से हमें आजादी मिली। आज हमारा संकल्प होना चाहिए कि हम राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करते हुए विकसित बिहार एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, माननीय सांसद श्रीमती विजयलक्ष्मी कुशवाहा, माननीय विधान पार्षद श्री रवींद्र सिंह, माननीय विधान पार्षद श्री संजय सिंह, माननीय विधान पार्षद सह महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शिवरणी देवी प्रजापति, माननीय विधान पार्षद सह प्रवक्ता डाॅ0 भारती मेहता, जनाब सलीम परवेज, मुख्यालय प्रभारी श्रीमती अंजुम आरा, मुख्यालय प्रभारी श्री शंभू कुशवाहा, मुख्यालय प्रभारी श्री अरुण वर्मा, मुख्यालय प्रभारी श्री सुमित कुमार सिंह, श्रीमती रंजू गीता, श्री रमेश सिंह कुशवाहा, श्री सतीश कुमार, प्रो. प्रमिला प्रजापति, श्रीमती मालती सिंह, श्री अनिल कुमार, श्री चंदन कुमार सिंह, श्री वासुदेव कुशवाहा, श्री परमहंस कुमार, डाॅ0 अमरदीप, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री नीतीश पटेल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जनाब अशरफ अंसारी, श्री संतोष दास पान, प्रदेश प्रवक्ता श्री चंदन सिंह, श्री कृष्णा पटेल, श्रीमती अप्सरा मिश्रा, श्री विनोद कुमार सिंह, श्री रूदल राय, श्रीमती खुशबू रानी, श्रीमती सुप्रिया रानी, श्रीमती श्वेता विश्वास, श्रीमती कंचन गुप्ता, श्री प्रभात रंजन सिंह, श्री सुनील कुमार, श्री प्रहलाद कुमार, श्री ओम प्रकाश सिंह सेतु, श्री शिवशंकर निषाद, श्री संतोष कुशवाहा, श्रीमती मधु कुमारी, श्री चंदन पटेल, श्री सुनील कुमार सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button