आस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

विषय: राष्ट्रीय लोक मोर्चा का पंचायत स्तरीय संगठन चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न, अब प्रखंड एवं जिलाध्यक्ष चुनाव की तैयारी में जुटी

 

*विषय: राष्ट्रीय लोक मोर्चा का पंचायत स्तरीय संगठन चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न, अब प्रखंड एवं जिलाध्यक्ष चुनाव की तैयारी में जुटी

*पटना, 22 मई 2026:

पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ रही है। पंचायत स्तर के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं। 26 अप्रैल से 15 मई तक चले इस चरण में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री उपेंद्र कुशवाहा ने चुनाव प्रक्रिया को तय समयसीमा के भीतर तेज़ी से आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त करते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया है।

16 से 25 मई तक प्रखंड अध्यक्षों तथा 26 मई से 4 जून तक जिलाध्यक्षों के चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक कुमार सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है और संगठनात्मक चुनाव कार्यकर्ताओं को नेतृत्व का अवसर प्रदान करते हैं। उक्त आशय की जानकारी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बिहार प्रदेश प्रवक्ता श्री सुशील कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button