आस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

राष्ट्र प्रथम की भावना से सशक्त संगठन ही विकसित बिहार और विकसित भारत का आधार : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

*राष्ट्र प्रथम की भावना से सशक्त संगठन ही विकसित बिहार और विकसित भारत का आधार : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

*पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से कर रहा मजबूत : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याण और विकास की नई गाथा लिख रहा भारत : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

*डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

*भाजपा संगठन राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम, कार्यकर्ता इसकी सबसे बड़ी ताकत :

पटना, 24 मई 2026:

बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने पटना सिटी में संगठनात्मक जिला पटना महानगर द्वारा आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026″ के समापन सत्र में सहभागिता करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ कार्य करने वाला एक वैचारिक संगठन है, जो समर्पित कार्यकर्ताओं की शक्ति पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के सिद्धांत भाजपा की कार्यशैली का मूल आधार हैं। ऐसे प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से समृद्ध करने के साथ-साथ संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त बनाते हैं।

उन्होंने संगठनात्मक यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि प्रदर्शनी में संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं के संघर्ष, संगठन विस्तार की यात्रा तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हुए जनकल्याणकारी कार्यों एवं बिहार में डबल इंजन सरकार के विकासात्मक प्रयासों को प्रभावशाली तरीके से प्रदर्शित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है तथा गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल विकास एवं युवाओं के लिए अवसर सृजन जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक परिवर्तन हुए हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभवों और विचारों को समाज के बीच ले जाकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें तथा विकसित बिहार एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।”राष्ट्र प्रथम” की भावना, सेवा का संकल्प और संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button