
*आरा एवं विक्रमगंज के पूर्व सांसद राम प्रसाद कुशवाहा के निधन पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने जताई शोक*। *पटना: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्री उपेंद्र कुशवाहा ने वरिष्ठ समाजवादी नेता, आरा व विक्रमगंज के पूर्व सासंद राम प्रसाद कुशवाहा के आज हुई निधन पर गहरी संवेदना व दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि वे समाज के सच्चे सेवक थे।उनके निधन पर मै एवं पूरी पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा की ओर से शत शत नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। उनके निधन पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि शोक व्यक्त करने वालो में बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक आलोक कुमार सिंह, विधायक स्नेहलता कुशवाहा, माधव आनंद व रामेश्वर महतो, पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्रवंशी, प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल , खाद्य आयोग के सदस्य अंगद कुशवाहा समेत सभी प्रवक्तागण व नेतागण प्रमुख है। @ राम पुकार सिन्हा प्रदेश प्रवक्ता राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार*



