क्या बीजेपी शुभ्रा त्रिपाठी को विधानपरिषद का सदस्य बनाएगी?

क्या बीजेपी शुभ्रा त्रिपाठी को विधानपरिषद का सदस्य बनाएगी?
बीजेपी की वरिष्ठ एवं कर्मठ नेत्री शुभ्रा त्रिपाठी मोतिहारी लोकसभा क्षेत्र के गोविंदगंज विधानसभा से आती है और लगातार पार्टी और संगठन के कार्यो को कुशलता से निभाती रही है चाहे वह बीजेपी के लिए सदस्य बनाने की बात हो या फिर जनसभाओं के दौरान बीजेपी और एनडीए सरकार के कार्यो की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुँचाने की बात हो या फिर सभी जरूरतमंद के सरकारी योजनाओं को जन जन तक लाभ दिलाने की बात हो सभी कार्यो में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं तभी तो बिहार में लोकसभा चुनाव के समय भी आधी आबादी की वोट को एनडीए के पक्ष में परिवर्तित कर राधामोहन सिंह को जीत दिलाने में कार्य किया तो वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी दिल्ली के सीएम रेखा गुप्ता के लिए खुद चुनाव प्रचार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए दिल्ली में भी बीजेपी की सरकार बनवाई तो वहीं बिहार विधानसभा चुनाव में तो जनता इन्हें गोविंदगंज विधानसभा से जीत दिलाने का मन बना चुकी थी लेकिन गठबंधन में होने के कारण यह सीट लोजपा रामविलास के खाते में चली गई उसके बावजूद भी पार्टी के लिए विधानसभा चुनाव में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए राजू तिवारी को विधायक बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तो वहीं विधानसभा चुनाव में कितने उम्मीदवार बगावत करते हुए निर्दलीय चुनावी मैदान में उतर गए लेकिन शुभ्रा त्रिपाठी चट्टान की तरह पार्टी के साथ खड़ी रही
अब सवाल यह उठता है कि बीजेपी महिलाओं को आरक्षण और उचित सम्मान देने की बात करती हैं तो क्या बीजेपी शुभ्रा त्रिपाठी जैसे वरिष्ठ एवं कर्मठ नेत्री को विधानपरिषद का सदस्य बनाकर बिहार की महिलाओं को संदेश देगी?
तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या बीजेपी शुभ्रा त्रिपाठी जैसे वरिष्ठ एवं कर्मठ नेत्री को कहाँ स्थापित करती है



