आस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनापश्चिमी चम्पारणपूर्वी चम्पारणप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़भागलपुरराजनीतिराज्यविचार

बिहार भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 सफलतापूर्वक संपन्न

प्रशिक्षण वर्ग अभियान के अंतिम दिन भागलपुर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मोतिहारी व वाल्मीकिनगर में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित

‎*बिहार भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 सफलतापूर्वक संपन्न

‎*प्रशिक्षण वर्ग अभियान के अंतिम दिन भागलपुर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मोतिहारी व वाल्मीकिनगर में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित

‎*52 संगठनात्मक जिलों में 20 हजार कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण

‎*प्रशिक्षण अभियान के प्रदेश संयोजक मृत्युंजय कुमार झा ने दरभंगा में समापन सत्र को किया संबोधित, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का हुआ सफल समापन

‎*अभियान के अंतिम दिन भागलपुर, मोतिहारी, वाल्मीकिनगर और दरभंगा में भाजपा प्रशिक्षण वर्गों को शीर्ष नेतृत्व ने किया संबोधित

‎*राष्ट्र प्रथम की भावना से अहर्निश कार्य कर रहे हैं भाजपा कार्यकर्ता: मृत्युंजय कुमार झा

‎*प्रशिक्षण महाअभियान ने संगठन को दी नई ऊर्जा और मजबूत आधारशिला

‎पटना, 31 मई । भारतीय जनता पार्टी, बिहार द्वारा आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026″ का सफल समापन आज 31 मई को हो गया। 2 मई से प्रारंभ होकर एक माह तक चले इस महाअभियान के अंतर्गत बिहार के सभी 52 संगठनात्मक जिलों में जिला प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन किया गया। प्रत्येक प्रशिक्षण वर्ग दो दिवसीय एवं एक रात्रि का था, जिसमें जिला स्तर एवं उससे वरीय पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मोर्चा पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों तथा विभिन्न दायित्वधारी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की

‎प्रदेशभर में आयोजित इन प्रशिक्षण वर्गों के माध्यम से लगभग 20 हजार कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक, वैचारिक एवं राजनीतिक विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह अभियान बिहार भाजपा के इतिहास में आयोजित सबसे व्यापक और प्रभावी प्रशिक्षण अभियानों में से एक माना जा रहा है।

‎महाअभियान के अंतिम दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी उद्घाटन सत्र में वाल्मीकिनगर तथा समापन सत्र में मोतिहारी के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए। वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को संबोधित किया। प्रशिक्षण अभियान के प्रदेश संयोजक मृत्युंजय कुमार झा दरभंगा में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित रहे।

‎विभिन्न जिलों में आयोजित इन प्रशिक्षण वर्गों में संगठन एवं सरकार के शीर्ष नेतृत्व की सक्रिय भागीदारी रही। विभिन्न जिलों में आयोजित सत्रों को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, मंत्री कुमार शैलेन्द्र, दिलीप जायसवाल, रामकृपाल यादव, संजय सिंह टाइगर, मिथिलेश तिवारी, नंद किशोर यादव, नीतीश मिश्र, केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे, केंद्रीय राज्यमंत्री राजभूषण चौधरी, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, सांसद राधामोहन सिंह, संजय जायसवाल, गोपाल जी ठाकुर सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।

‎इस अभियान में राष्ट्रीय स्तर से भी कई प्रमुख पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षण टोली के सदस्यों ने सहभागिता की। इनमें राष्ट्रीय प्रशिक्षण टोली के सदस्य राजकुमार, उत्तर-पूर्व क्षेत्र के सह प्रशिक्षण प्रभारी राजू भंडारी, राष्ट्रीय मंत्री एवं केंद्रीय प्रशिक्षण टोली के सदस्य ओम प्रकाश धनखड़, बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा तथा बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष रणवीर नंदन सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

‎प्रशिक्षण वर्गों में देश के समक्ष उपस्थित चुनौतियों, केंद्र एवं बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठन एवं सरकार के समन्वय, भाजपा की कार्यपद्धति, पार्टी के इतिहास एवं विकास यात्रा, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद, नेतृत्व विकास, मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रबंधन, जनसंपर्क और संगठन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

‎वक्ताओं ने मुख्य रूप से अपने सम्बोधन में राष्ट्र प्रथम की भावना को रेखांकित किया । भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित होकर समाज और संगठन के लिए अहर्निश कार्य करता है। प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। इन प्रशिक्षण वर्गों के माध्यम से तैयार कार्यकर्ता आने वाले समय में भाजपा की विचारधारा, केंद्र एवं बिहार सरकार की उपलब्धियों तथा विकासात्मक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही सकारात्मक जनमत निर्माण, सामाजिक समरसता और विकसित बिहार के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

‎एक माह तक चले इस महाअभियान की सफलता ने यह सिद्ध किया है कि भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, वैचारिक स्पष्टता और कार्यकर्ता निर्माण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। प्रदेश के सभी 52 संगठनात्मक जिलों में प्रशिक्षण वर्गों का सफल आयोजन संगठन की व्यापक पहुंच, अनुशासन तथा कार्यकर्ता-आधारित कार्यसंस्कृति का सशक्त प्रमाण है।

‎पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का समापन बिहार भाजपा संगठन के लिए नई ऊर्जा, नए संकल्प और आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक अभियानों की मजबूत आधारशिला के रूप में देखा जा रहा है।

‎वर्ग समाप्ति के उपरांत इस अभियान के सफलतापूर्वक समापन पर प्रदेश प्रशिक्षण संयोजक एवं बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व, मुख्यमंत्री, मंत्रिपरिषद के सदस्यों, प्रदेश संगठन महामंत्री, क्षेत्रीय संगठन मंत्री, प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों, प्रशिक्षण की प्रदेश एवं जिला टोली, जिला अध्यक्षों तथा सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

‎उन्होंने कहा, ” बिहार भाजपा ने निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी जिला प्रशिक्षण वर्गों का सफल आयोजन कर संगठनात्मक क्षमता और अनुशासन का परिचय दिया है तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है।

‎बिहार भाजपा ने निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी 52 संगठनात्मक जिलों में प्रशिक्षण वर्गों का सफल आयोजन कर संगठनात्मक क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है।”

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button