आस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़भोजपुरराजनीतिराज्यविचार

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने भोजपुर जिला के प्रशिक्षण वर्ग का किया शुभारंभ, कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक मार्गदर्शन

‎*बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने भोजपुर जिला के प्रशिक्षण वर्ग का किया शुभारंभ, कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक मार्गदर्शन

‎*प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति: संजय सरावगी

‎*पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन को जन-जन तक पहुंचाने का लिया गया संकल्प

‎*राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करने का प्रशिक्षण दे रहा भाजपा का महाअभियान: संजय सरावगी

‎*सेवा, संस्कार और संगठन के मूल मंत्र पर आगे बढ़ रही भाजपा: संजय सरावगी

‎*प्रशिक्षण वर्ग से मजबूत होगा संगठन और विकसित होगा नेतृत्व: संजय सरावगी*

‎पटना, 30 मई। भारतीय जनता पार्टी के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के धनुपरा स्थित ‘रॉयल विज़न क्लब रिसॉर्ट’ में आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ शनिवार को भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया।

‎इस अवसर पर उन्होंने माँ भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर प्रशिक्षण वर्ग का विधिवत उद्घाटन किया तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

‎अपने संबोधन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला एक वैचारिक आंदोलन है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना को अपने जीवन में आत्मसात कर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और सेवा का लाभ पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग भाजपा की संगठनात्मक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त, अनुशासित और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध बनाता है।

‎प्रदेश अध्यक्ष सरावगी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित अंत्योदय का दर्शन भारतीय जनता पार्टी की कार्यसंस्कृति का आधार है। समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान और उसे विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प ही भाजपा की राजनीति का मूल उद्देश्य है।

‎उन्होंने कहा, “यह प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं में सेवा, संस्कार, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा को और अधिक मजबूत करने का माध्यम है।”

‎प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के नए युग में प्रवेश कर चुका है। ऐसे समय में भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है कि वे केंद्र और राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाएं तथा जनता और संगठन के बीच मजबूत सेतु की भूमिका निभाएं।

‎उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन निरंतर विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में कार्य कर रहा है। प्रशिक्षण वर्गों के माध्यम से नए कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, इतिहास, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और सामाजिक दायित्वों की जानकारी दी जाती है, जिससे वे अधिक प्रभावी ढंग से जनसेवा कर सकें।

‎कार्यक्रम में बिहार सरकार के उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर, जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, विशाल प्रशांत, महेश पासवान, राकेश ओझा, पूर्व मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व सांसद मीना देवी, जिला प्रभारी राकेश सिन्हा, क्षेत्रीय प्रभारी सिद्धार्थ शंभू सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षण वर्ग के सम्मानित सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

‎प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए गए, जिनमें संगठनात्मक मजबूती, वैचारिक स्पष्टता, जनसंपर्क, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन के मूल विचारों से जोड़ते हुए उन्हें आगामी चुनौतियों और दायित्वों के लिए तैयार करना है.

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button