Trending Newsअपराधआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशनालंदापटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचारशिक्षास्वास्थ्य

निशांत कुमार सहित जद(यू) के सभी नव-निर्वाचित विधान पार्षदों का प्रदेश मुख्यालय में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

क्राइम, करप्शन और कम्यूनलिज्म' से समझौता न कभी मेरे पिता जी ने किया था और न ही मैं करूँगा :* निशांत कुमार

 

श्री निशांत कुमार सहित जद(यू) के सभी नव-निर्वाचित विधान पार्षदों का प्रदेश मुख्यालय में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

*’क्राइम, करप्शन और कम्यूनलिज्म’ से समझौता न कभी मेरे पिता जी ने किया था और न ही मैं करूँगा :* निशांत कुमार

बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव एवं उप-चुनाव में जनता दल (यू) की ओर से निर्विरोध निर्वाचित मा0 स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार, श्रीमती डॉ. भारती मेहता, श्री ललन प्रसाद एवं श्रीमती श्रीमती शिवरानी देवी प्रजापति के निर्वाचित होने के उपरांत आज पार्टी प्रदेश मुख्यालय पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों तथा राज्य के कोने-कोने से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सभी नवनिर्वाचित विधान पार्षदों का अभिनंदन किया। साथ ही उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर श्री निशांत कुमार ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सुशासन और विकास की मजबूत बुनियाद पर खड़ी है तथा श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले दो दशकों में बिहार ने विकास और सामाजिक परिवर्तन के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। इन उपलब्धियों को राज्य के जन-जन तक पहुंचाना और समृद्ध बिहार के संकल्प को साकार करना हम सबकी प्राथमिकता है।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “क्राइम, करप्शन और कम्यूनलिज्म से समझौता न कभी मेरे पिता जी ने किया था और न ही मैं अपने जीवन में कभी करूँगा।” उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। स्वास्थ्य व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही, अधिक से अधिक ट्रॉमा सेंटरों की स्थापना एवं उनके आधुनिकीकरण की दिशा में कार्य किया जाएगा। जनता की शिकायतों के त्वरित निवारण हेतु विशेष हेल्पलाइन की व्यवस्था की जाएगी तथा अस्पतालों से मरीजों को अनावश्यक रूप से रेफर किए जाने की प्रवृत्ति पर प्रभावी रोक लगाकर स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रमुख टोल प्लाजाओं पर एम्बुलेंस की तैनाती की व्यवस्था की जाएगी तथा अस्पतालों में चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

श्री श्रवण कुमार ने जनता दल (यू) के सभी चार नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्ष 2005 से पहले के बिहार और आज के बिहार के बीच का अंतर विकास और सुशासन की गाथा स्वयं बयान करता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिस प्रकार श्री नीतीश कुमार ने जनता के विश्वास को सदैव कायम रखा, उसी प्रकार श्री निशांत कुमार भी जनता की अपेक्षाओं और भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरेंगे।

इस अवसर पर बिहार सरकार के मा0 मंत्री श्री श्रवण कुमार, मा0 मंत्री श्रीमती लेसी सिंह, मा0 सांसद श्री कौशलेन्द्र कुमार, सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार उर्फ गांधी जी, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, विधानसभा में उप मुख्य सचेतक श्री मंजीत सिंह, श्री इंद्रदेव सिंह पटेल, श्री रमानंद मंडल, श्री बबलू मंडल, मा0 विधानपार्षद श्री विजय सिंह सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button