जद(यू) प्रदेश अध्यक्ष ने चकिया नगर अध्यक्ष कौसर रजा के निधन पर जताया गहरा शोक

शोक-संदेश
जद(यू) प्रदेश अध्यक्ष ने चकिया नगर अध्यक्ष कौसर रजा के निधन पर जताया गहरा शोक
11 जून 2026, पटना।
जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने चकिया नगर के जद(यू) अध्यक्ष कौसर रजा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि कौसर रजा का असामयिक निधन अत्यंत पीड़ादायक है और यह पूरे जद(यू) परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। संगठन के प्रति उनका निरंतर समर्पण और सक्रिय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन घड़ी को सहन करने की शक्ति एवं संबल दें। दुःख की इस घड़ी में पूरी पार्टी उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। (संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव



