
बाप के राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष पी के ने शोभा श्रीवास्तव को अपने कमिटी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है, मनोनीत करने के बाद वे पार्टी प्रमुख श्री उमेश सिंह जी से मिलकर उनके हाथो से मनोनीत पत्र ग्रहण किया पार्टी प्रमुख श्री सिंह ने शोभा जी से कहा कि राजनीति एक साधना है पर इसे व्यवस्थित जीवन यापन का जरिया बना दिया है स्थापित दलों ने इससे लोकतंत्र कमजोर हो रहा है यह जन सेवा का सबसे उत्तम माध्यम है जिसे समय मिला है उसे समझ नहीं है या स्वार्थ में अंधे हो गए हैं जो जन सेवा में रमते नहीं है, आप सभी अपने क्षमता के अनुसार जितना संभव हो सके ज़रूरत मंदों की चौतरफा सेवा और मदद करने के लिए संकल्पित रहे और मदद कर उसे जग जाहिर करने से परहेज़ करें वर्ना उसका फल नहीं मिल पाएगा मदद और सेवा ऐसा होना चाहिए की इस हाथ से करें तो उस हाथ को पता न चले, लेकिन दुर्भाग्य है देश में ऐसे नेताओं का भरमार है जो अपने सेवा और मदद को प्रचारित और प्रसारित करते हुए गर्व महसूस करते हैं और उससे अपने वोट का फ़सल काटने के लिए इस्तेमाल करते हैं जो ग़लत है, पार्टी प्रमुख ने कहा कि राजनीति जन सेवा के लिए करें अपने और अपने बच्चों के व्यवस्थित जीवन यापन के लिए नहीं जैसे अजादी के बाद सभी सत्ता में स्थापित लालची और स्वार्थी जन सेवको ने किया है जो आज परम्परा का रुप ले लिया है जो लोकतंत्र को समाप्त कर देगा,हर हाल में ऐसे नेताओं का सफाया होना चाहिए जो परिवारवाद और जातिय जमिंदार के पोषक है ( रमेश पासवान राष्ट्रीय प्रवक्ता)


