Trending Newsअपराधअररियाअरवलउत्तरप्रदेशऔरंगाबादकटिहारकिशनगंजकैमूरखगड़ियागयागोपालगंजजमुईजहानाबादट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशनवादानालंदापंजाबपटनापश्चिमी चम्पारणपूर्णियापूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबाँकाबिहारबेगूसरायब्रेकिंग न्यूज़भागलपुरभोजपुरमधुबनीमधेपुरामुंगेरमुजफ्फरपुरराजनीतिराज्यरोहतासलखीसरायविचारवैशालीशिवहरशेखपुरासमस्तीपुरसहरसासारणसिवानसीतामढ़ीसुपौलस्वास्थ्य

कैंसर के खिलाफ जंग में जागरूकता ही सबसे बड़़ी ताकत, समय पर जाँच और समुचित उपचार से बचाई जा सकती हैं अनमोल जिंदगियाँ – निशांत

 

कैंसर के खिलाफ जंग में जागरूकता ही सबसे बड़़ी ताकत, समय पर जाँच और समुचित उपचार से बचाई जा सकती हैं अनमोल जिंदगियाँ – निशांत

07 नवम्बर 2026, पटना।

बिहार के मा0 स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत ने राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर कैंसर के प्रति जन-जागरूकता को अत्यंत आवश्यक बताया और कहा कि इस बीमारी के विरुद्ध प्रभावी लड़ाई के लिए जागरूकता, समय पर जाँच और उचित उपचार सबसे महत्वपूर्ण हैं। कैंसर की शुरुआती अवस्था में पहचान और समय पर चिकित्सकीय हस्तक्षेप से उपचार की संभावनाएँ बेहतर हो सकती हैं।

उन्होंने कहा कि कैंसर के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना, इससे जुड़़ी भ्रांतियों को दूर करना और लोगों को समय रहते जाँच एवं उपचार के लिए प्रेरित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वास्थ्य के प्रति सजगता और सही समय पर लिया गया निर्णय अनेक जिंदगियों को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें, आवश्यक जाँच कराएँ और कैंसर के प्रति जागरूकता का संदेश घर-घर तक पहुँचाएँ।

स्वास्थ्य मंत्री ने संबोधित करते हुये कहा कि आइए, हम स्वयं जागरूक बनें और दूसरों को भी जागरूक करें, ताकि कैंसर के खिलाफ इस लड़़ाई को जनभागीदारी के माध्यम से और प्रभावी बनाया जा सके।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button