Trending Newsअपराधअरवलआस्थाकैमूरट्रेंडिंगदिल्लीदेशनवादानालंदानौकरीपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़भोजपुरराजनीतिराज्यविचारवैशालीशिवहरस्वास्थ्य

इस फेरबदल के तहत पटना सहित कई प्रमुख जिलों के जिलाधिकारियों (DM) और पुलिस कप्तानों (SP/SSP) को बदल दिया गया है।

इस फेरबदल के तहत पटना सहित कई प्रमुख जिलों के जिलाधिकारियों (DM) और पुलिस कप्तानों (SP/SSP) को बदल दिया गया है।प्रमुख प्रशासनिक और पुलिस बदलावों की सूची:पटना के नए DM: साल 2012 बैच के IAS अधिकारी कुंदन कुमार को पटना का नया जिलाधिकारी (DM) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे नालंदा के DM थे।BSEB अध्यक्ष: पटना के निवर्तमान DM त्यागराजन एस.एम. को अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) बनाया गया है।IPS अधिकारियों के तबादले: राज्य सरकार ने 27 IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। इसके तहत पूर्णिया, सहरसा, बांका, औरंगाबाद, कैमूर, और जमुई सहित कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP/SSP) को बदल दिया गया है।

2011 बैच के आईपीएस अधिकारी कुमार गौतम को बेतिया का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. बांका के एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा का तबादला औरंगाबाद के एसपी के रूप में किया गया है.

बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने राज्य की कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रशासनिक अमले में एक बड़ा फेरबदल किया है. विभाग द्वारा जारी ताजा अधिसूचना के अनुसार भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 27 और बिहार पुलिस सेवा (BPS) के दो अधिकारियों का तबादला किया गया है. गुरुवार (18 जून, 2026) को आदेश जारी हुआ है.

नए फेरबदल के तहत 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी कुमार गौतम को बेतिया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. बांका के एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा का तबादला औरंगाबाद के एसपी के रूप में किया गया है.

इसी तरह खगड़िया के एसपी राकेश कुमार को अब बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-5 (पटना) का समादेष्टा नियुक्त किया गया है और उनकी जगह पटना के नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानू प्रताप सिंह को खगड़िया का नया एसपी बनाया गया है. कैमूर के एसपी हरिमोहन शुक्ला को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-7 (कटिहार) का समादेष्टा बनाया गया है, जबकि कटिहार के एसपी शिखर चौधरी को अब कैमूर जिले की कमान सौंपी गई है.

एसपी हिमांशु बने शेखपुरा के एसपी

​शेखपुरा के एसपी बलिराम कुमार चौधरी को विशेष शाखा (पटना) में एसपी (सुरक्षा) के पद पर तैनात किया गया है, और उनके स्थान पर सहरसा के एसपी हिमांशु को शेखपुरा का नया एसपी नियुक्त किया गया है. वहीं विशेष शाखा में तैनात एसपी (सुरक्षा) अमितेश कुमार को बांका जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. पश्चिमी चंपारण के एसपी शौर्य सुमन को प्रोन्नति देते हुए पूर्णिया का वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) बनाया गया है, जबकि पूर्णिया की एसपी स्वीटी सहरावत को विशेष शाखा (पटना) में एसपी (जी) के पद पर भेजा गया है. औरंगाबाद के एसपी अम्बरीष राहुल को बिहार पुलिस अकादमी (राजगीर) में सहायक निदेशक के पद पर तैनात किया गया है.

​बगहा के एसपी रामानंद कौशल का तबादला अपराध अनुसंधान विभाग (CID) में एसपी के पद पर किया गया है, और उनकी जगह बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-16 के समादेष्टा राजेश कुमार को बगहा का नया एसपी नियुक्त किया गया है. शिवहर के एसपी शुभांक मिश्रा को वैशाली का नया एसपी बनाया गया है, जबकि वैशाली के एसपी विक्रम सिहाग अब सहरसा के नए एसपी होंगे.

कोटा किरण कुमार जहानाबाद के नए एसपी

बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-10 के समादेष्टा चन्द्र प्रकाश को बिहार पुलिस अकादमी (राजगीर) में सहायक निदेशक बनाया गया है, साथ ही उन्हें साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई (पटना) के एसपी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. जहानाबाद के एसपी अपराजित लोहान को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-16 (पटना) का समादेष्टा बनाया गया है, और उनकी जगह पटना के नगर पुलिस अधीक्षक (गया) कोटा किरण कुमार को जहानाबाद का नया एसपी नियुक्त किया गया है.

​राजधानी पटना और अन्य बड़े शहरों की कप्तानी में भी युवा अधिकारियों को मौका दिया गया है. पटना के नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार को कटिहार का नया एसपी बनाया गया है, और उनके स्थान पर हिलसा (नालंदा) की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलजा को पटना का नया नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) नियुक्त किया गया है. मुंगेर के तारापुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संकेत कुमार को पटना का नया नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बनाया गया है.

भागलपुर के नगर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह को शिवहर का नया एसपी नियुक्त किया गया है, जबकि रोहतास के डिहरी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अतुलेश झा को भागलपुर का नया नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. पटना सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिनव को गया का नया नगर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है. पटना में विधि-व्यवस्था की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिव्यांजली जायसवाल को गया का नया ग्रामीण एसपी बनाया गया है, जबकि खगड़िया के गोगरी की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी साक्षी कुमारी को दरभंगा का नया ग्रामीण एसपी नियुक्त किया गया है.

​बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों की बात करें तो, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-10 (पटना) की समादेष्टा ममता कल्याणी को पटना का नया नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) बनाया गया है. वहीं अपराध अनुसंधान विभाग (CID) में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक मनोज राम को नाथनगर स्थित सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय का नया प्राचार्य नियुक्त किया गया है.

गृह विभाग ने इस बड़े बदलाव की अधिसूचना जारी करते हुए पुलिस महानिदेशक (DGP) सहित सभी प्रमंडलीय आयुक्तों, जिलाधिकारियों और संबंधित कोषागारों को इसकी प्रतिलिपि भेजकर गत्यादेश निर्गत करने का अनुरोध किया है, ताकि सभी अधिकारी जल्द से जल्द अपने नए पदों पर कार्यभार संभाल सकें.

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button