Trending Newsअपराधआस्थादिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचारसुपौल

जनसुनवाई कार्यक्रम में मा0 उपमुख्यमंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने सुनी आमजन की समस्याएं

 

जनसुनवाई कार्यक्रम में मा0 उपमुख्यमंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने सुनी आमजन की समस्याएं

नेता प्रतिपक्ष को बिहार में हो रहा चैतरफा विकास दिखाई नहीं देता – बिजेंद्र प्रसाद यादव

19 जून 2026, पटना।

शुक्रवार को जद (यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के मा0 उपमुख्यमंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। आमजन से प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विधिसम्मत एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान मा0 उपमुख्यमंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विदेश भ्रमण में अधिक व्यस्त रहते हैं, इसलिए उन्हें बिहार में हो रहा चैतरफा विकास दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि झूठ और फरेब की राजनीति के कारण जनता ने उन्हें 25 सीटों तक समेट दिया है।

मीडिया द्वारा लालू-राबड़ी की सुरक्षा से जुड़े प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति स्वेच्छा से अपनी सुरक्षा वापस करता है, तो उसे जबरदस्ती सुरक्षा प्रदान करने का कोई प्रावधान नहीं है। साथ ही, मा0 उपमुख्यमंत्री ने विपक्ष द्वारा खजाना खाली होने के आरोप का खंडन करते हुए कहा कि मुद्दों के अभाव में विपक्ष बेबुनियाद आरोप लगा रहा है।

(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button