
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने गठित की समिति
*पटना. शनिवार, 20 जून 2026
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने भोजपुर जिला के शाहपुर निवासी भरत तिवारी को पुलिस द्वारा जबरिया एनकाउंटर में मार दिए जाने की घटना की जांच हेतु एक समिति का गठन किया है।गठित समिति में निम्नलिखित सदस्य बनाए गए है।
श्री प्रेमचंद्र सिंह
श्री असित नाथ तिवारी
हाजी मो० परवेज सिद्दिकी
श्री उमेश राम
श्री शशि पंडित
श्री जितेन्द्र पासवान
श्रीमती नीलम प्रवीण
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने जांच समिति के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को निर्देशित किए है कि वें घटनास्थल का दौरा कर मामले की स्थलीय जांच करें एवं पीड़ित परिवार से मिलकर वस्तुस्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त करें।
उन्होंने कहा कि जांच समिति अपनी रिपोर्ट एवं तथ्यों को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को सुपुर्द करे, ताकि मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। भरत तिवारी ने जनहित में मांग उठाई थी लेकिन उनका तरीका गलत हो सकता है और जब उन्होंने हथियार डालकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था फिर गोली किन परिस्थितियों में चलाई गई, ये जांच का विषय है। यह घटना बिहार की वर्तमान सरकार के कार्यशैली को आईना दिखाती है कि किस तरीके से राज्य में पुलिसिया कानून लागू किया जा रहा है। कोर्ट कचहरी को राज्य की वर्तमान भाजपा एनडीए सरकार बर्बाद कर रही है। साथ ही यह लोकतंत्र और संविधान पर भी हमला हैं।
राजेश राठौड़
चेयरमैन, मीडिया विभाग
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी



