Trending Newsआस्थाउत्तरप्रदेशऔरंगाबादकटिहारकिशनगंजकैमूरखगड़ियागोपालगंजजमुईजहानाबादझारखंडट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशधर्मनवादानालंदानौकरीपटनापश्चिमी चम्पारणपूर्णियापूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबाँकाबिहारबेगूसरायब्रेकिंग न्यूज़भागलपुरभोजपुरमधुबनीमधेपुरामुंगेरमुजफ्फरपुरराजनीतिराज्यरोहतासलखीसरायविचारवैशालीशिक्षाशिवहरशेखपुरासमस्तीपुरसहरसासारणसिवानसीतामढ़ीसुपौलस्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

राजद कार्यालय में शिक्षा विद, स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मनाई गई

राजद कार्यालय में शिक्षा विद, स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मनाई गई

पटना 11 नवम्बर, 2026

आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद एवं भारत के प्रथम शिक्षामंत्री भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद साहब की जयन्ती माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी की अध्यक्षता में मनायी गयी। इस अवसर पर मौलाना साहब के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद साहब कवि, लेखक, पत्रकार, महान स्वतंत्रता सेनानी, महान देश भक्त तथा प्रसिद्ध शिक्षाविद थे। देश के प्रथम शिक्षामंत्री के रूप में उन्होंने शिक्षा में धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को प्रतिष्ठित किया और देश की एकता एवं अखंडता की हिमायत की। वे भारत विभाजन के प्रबल विरोधी थे। वे माउँटबेटन के साथ कई बैठक में भारत का विभाजन नहीं करने की बातें कही।

इन्होंने आगे कहा कि मौलाना साहब के विचारों के अनुरूप श्री लालू प्रसाद तथा श्रीमती राबड़ी देवी ने बिहार के गरीब-गुरबों के बीच शिक्षा को पहूँचाया, शिक्षा को आम लोगों के बीच ले जाने के लिए तथा गरीबों में शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए निरंतर अभियान चलाया गया। इसी का परिणाम है कि गाँव गँवई के गरीब लोगों में भी राजनीतिक तथा सामाजिक चेतना विकसित हुई है और वे अपने अधिकारों को पहचानने लगे और हर स्तर पर समाज में शिक्षा के प्रति लोगों में अलख जगाया।

इस अवसर पर मौलाना अबुल कलाम आजाद साहब के तैलचित्र पर माल्यार्पण करने वालों में पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, बीनू यादव, पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी,पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव, , मदन शर्मा, हरेन्द्र कुमार कुशवाहा, निर्भय अम्बेदकर, डाॅ0 कुमार राहुल सिंह, नन्दू यादव, भाई अरूण कुमार, डाॅ0 पे्रम कुमार गुप्ता, खुर्षीद आलम सिद्दिकी, बिरजू पटेल, कुमर राऊत, श्यामनंदन पासवान, संटू कुमार यादव, चन्द्रेश्वर प्रसाद सिंह गणेष कुमार यादव, तौकीर मंसूरी, षिवेन्द्र कुमार तांती, मो0 शमीम, प्रो0 पे्रमनाथ, सुबोध कुमार, सिकन्दर पासवान, विकास यादव, बैजू प्रसाद, दिनेष राम, बाबर खां, अमजद अहमद, जावेद अहमद, राजेश निराला, सैयद लियाकत हसन सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मौलाना साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

(एजाज अहमद)

राष्ट्रीय जनता दल, बिहार।

5/5 - (2 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button