Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

जनसुनवाई में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चैधरी एवं मंत्री शीला मंडल ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

नीतीश कुमार के नेतृत्व में बीते दो दशकों की ऐतिहासिक उपलब्धियां पार्टी की अमूल्य धरोहर -विजय कुमार चैधरी

प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ

जनसुनवाई में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चैधरी एवं मंत्री शीला मंडल ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

नीतीश कुमार के नेतृत्व में बीते दो दशकों की ऐतिहासिक उपलब्धियां पार्टी की अमूल्य धरोहर -विजय कुमार चैधरी

विकास कार्यों का निरंतर जमीनी स्तर पर निरीक्षण करते हैं नीतीश कुमार – शीला मंडल

23 जून 2026, पटना।
पटना स्थित जद(यू) प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के मा0 उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चैधरी एवं मा0 मंत्री श्रीमती शीला मंडल ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए आमजन एवं कार्यकर्ताओं की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध एवं त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी भी उपस्थित रहे।

इस मौके पर मा0 उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चैधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि गत 21 जून को जद(यू) राष्ट्रीय परिषद की बैठक में सर्वमान्य नेता श्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राज्य परिषद में श्री उमेश सिंह कुशवाहा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन का न केवल सर्वसम्मति से अनुमोदन हुआ, बल्कि

उपस्थित सभी साथियों ने प्रसन्नता भी व्यक्त की। राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मा0 श्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट रूप से आश्वस्त किया है कि वह संगठन को और अधिक समय देंगे, जिससे देशभर के जद(यू) कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

इसके साथ ही, उन्होंने बताया कि जद(यू) के सदस्यता अभियान 2025-28 को ऐतिहासिक सफलता मिली है, जिसके तहत पार्टी के प्राथमिक सदस्यों की संख्या 1 करोड़ को पार कर गई है, जो जनता के बीच जद(यू) की बढ़ती लोकप्रियता का परिचायक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बीते दो दशकों में श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में जो विकास कार्य हुए हैं, वे पार्टी की अमूल्य धरोहर हैं। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इन उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है।

भोजपुर की घटना पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को शासन एवं न्याय व्यवस्था पर पूर्ण विश्वास रखना चाहिए। सरकार इस मामले को लेकर अत्यंत संवेदनशील है। मा0 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी ने स्वयं इस घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। मामले की तह तक जाकर निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मा0 मंत्री श्रीमती शीला मंडल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मा0 श्री नीतीश कुमार निरंतर विकास कार्यों का जमीनी स्तर पर निरीक्षण करते हैं और स्वयं जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनते एवं समझते हैं। यह उनके जन-सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता का सबसे बड़ा प्रमाण है।

 

(अशोक कुमार)
कार्यालय सचिव

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button