Trending Newsअपराधट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबेगूसरायब्रेकिंग न्यूज़राज्यविचार

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने बेगूसराय में हुए सामूहिक दुष्कर्म की जांच के लिए आलोक कुमार मेहता की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है; कल बेगूसराय के लिए जांच कमिटी प्रस्थान करेगी : एजाज अहमद

 

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने बेगूसराय में हुए सामूहिक दुष्कर्म की जांच के लिए आलोक कुमार मेहता की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है; कल बेगूसराय के लिए जांच कमिटी प्रस्थान करेगी : एजाज अहमद

पटना 23 जून 2026

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने बेगूसराय जिला के चकिया थानान्तर्गत ग्राम सिमरियाघाट बिंदटोली में दिनांक 11 जून, 2026 को रात्रि में एक महिला के साथ हुई सामूहिक बलात्कार की घटना के संबंध में चकिया थाना काण्ड संख्या 56/26 के अनुसार वीभत्स और समाज को शर्मसार कर देने वाली घटना जिस महिला के साथ घटी है, वह अतिपिछड़ा समाज से आती है। पीड़ादायक एवं घृणित सामूहिक बलात्कार के साथ पीड़ित महिला के गुप्तांग (प्राईवेट पार्ट) में गोली एवं अन्य अवांछनीय पदार्थ डाल दिये गये थे। इस आलोक में पुलिस प्रेस विज्ञप्ति में कुछ भी अंकित नहीं है।

3. पुलिस अधीक्षक, बेगूसराय घटना स्थल पर जाकर पीड़िता एवं परिजनों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस सन्दर्भ में 19.06.2026 को पुलिस कार्यालय, बेगूसराय द्वारा निर्गत प्रेस विज्ञप्ति में कुछ भी नहीं कहा गया है।

4. यहां तक कि पीड़िता की मेडिकल जांच सदर अस्पताल, बेगूसराय में कराने का प्रेस विज्ञप्ति में उल्लेख किया गया है। किन्तु, जो बातें अखबारों में प्रकाशित हुई हैं, उस सन्दर्भ में पुलिस प्रेस विज्ञप्ति में कुछ भी नहीं कहा गया है।

ऐसी परिस्थिति में विचारोपरान्त राष्ट्रीय जनता दल, बिहार ने स्थलीय जांच तथा इस घटना की पृष्ठभूमि एवं इस घटना से संबंधित तथ्यात्मक बातों की जानकारी प्राप्त करने हेतु एक जांच कमिटी पूर्व मंत्री श्री आलोक कुमार मेहता के अध्यक्षता में 10 सदस्यीय जांच कमिटी गठित की गई जिसमें श्री अरविन्द कुमार सहनी, अध्यक्ष, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ, राजद, सदस्य ,श्रीमती मुकुंद सिंह, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी, राजद, सदस्य, श्रीमती अनीता भारती, प्रदेश अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ, राजद, सदस्य, श्रीमती पिंकी भारती, प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ, राजद,सदस्य ,

श्रीमती पूजा शेखर यादव, प्रदेश प्रवक्ता, महिला प्रकोष्ठ, राजद, सदस्य,श्रीमती रेणू सहनी, प्रदेश उपाध्यक्ष, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ, राजद, ,सदस्य, श्रीमती गुड़िया यादव, जिला महासचिव, पटना जिला ,सदस्य , श्री कुमार रूपेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष, युवा राजद, सदस्य,श्री मोहित यादव, जिलाध्यक्ष, बेगूसराय जिला राजद ,सदस्य बनाए गए हैं।

जांच कमिटी तथ्यों के संकलन करने हेतु पीड़िता एवं पीड़िता के परिवार तथा संबंधित समाज के अन्य प्रमुख लोगों से वार्ता करने के साथ-साथ पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों से सम्पर्क करने के लिए स्वतंत्र एवं सक्षम है।

एजाज ने बताया कि जांच कमिटी कल दिनांक 24 जून, 2026 को पूर्वाह्न 11ः00 पटना स्थित राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय से बेगूसराय के लिए प्रस्थान करेगी।

(एजाज अहमद)

प्रदेश प्रवक्ता,

राष्ट्रीय जनता दल, बिहार

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button