Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

आपदा पीड़ितों का सरकारी संसाधनों पर प्रथम अधिकार – रत्नेश सदा

 

आपदा पीड़ितों का सरकारी संसाधनों पर प्रथम अधिकार – रत्नेश सदा

24 जून 2026, पटना।

बुधवार को जनता दल (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के माननीय आपदा प्रबंधन मंत्री श्री रत्नेश सदा ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित मामलों के विधिसम्मत एवं त्वरित निष्पादन हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए श्री रत्नेश सदा ने कहा कि संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की परिस्थितियों से निपटने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं तथा राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित लोगों का सरकारी संसाधनों पर प्रथम अधिकार है और सरकार हर परिस्थिति में उनके हितों की रक्षा एवं सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

(अशोक कुमार)

कार्यालय सचिव

1/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button