Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचारस्वास्थ्य

*दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, संगठन सशक्त बनाने का लिया संकल्प

जनता के बीच सक्रिय रहें कार्यकर्ता, तभी मजबूत होगी कांग्रेस : कृष्णा अल्लावरू*

*दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, संगठन सशक्त बनाने का लिया संकल्प

*जनता के बीच सक्रिय रहें कार्यकर्ता, तभी मजबूत होगी कांग्रेस : कृष्णा अल्लावरू*

*पटना, 29 जून 2026*

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में संपन्न हो गया।

समापन अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि संगठन को मजबूत किए बिना किसी भी कार्यक्रम को सफल नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने कहा कि सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करना होगा। केवल चुनाव के समय सक्रिय होकर नेता बनने से किसी का भला नहीं होगा। कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए लगातार जनता के बीच रहकर काम करना आवश्यक है।

प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. कन्हैया कुमार ने कहा कि कांग्रेस बूथ स्तर पर मजबूत होगी तभी दिल्ली में भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि प्रखंड अध्यक्ष ही प्रदेश अध्यक्ष की वास्तविक ताकत हैं। जनता किसी समस्या को लेकर नेता के पास पहुंचे, उससे पहले नेता स्वयं जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझे और समाधान का प्रयास करे। यही कांग्रेस की कार्यशैली और पहचान है।

दूसरे दिन प्रशिक्षुओं ने प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम से कुर्जी मोड़ होते हुए प्रभात फेरी साईं बाबा मंदिर पहुंची। वहां से पाटलीपुत्र गोलंबर होते हुए गोसाईं टोला के रास्ते सदाकत आश्रम वापस लौटी। प्रभात फेरी के बाद प्रशिक्षुओं ने आश्रम परिसर में श्रमदान से सफाई की।

प्रशिक्षण शिविर का समापन कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक मजबूत बनाने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने के संकल्प के साथ हुआ।

दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन शिविर के संयोजक एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर तथा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणजीत कुमार मिश्र, बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के पूर्व नेता डॉ. शकील अहमद खान, अनुपम, पार्टी प्रवक्ता असित नाथ तिवारी, राजकुमार पटेल, राकेश रोशन, संतोष कुशवाहा, जीतेंद्र नाथ पटेल तथा सुश्री ऋचा ने विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षुओं को संगठन, जनसंपर्क, नेतृत्व क्षमता एवं बूथ प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया।

राजेश राठौड़

चेयरमैन, मीडिया विभाग

बिहार कांग्रेस

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button