

जनसुनवाई में मंत्री सुनील कुमार ने सुनीं आमजनों की समस्याएं
विकास और जनकल्याण के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है एनडीए सरकार – सुनील कुमार
29 जून 2026, पटना।
सोमवार को जनता दल (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के माननीय ग्रामीण कार्य मंत्री श्री सुनील कुमार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके विधिसम्मत एवं त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री श्री सुनील कुमार ने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की समस्याओं को लेकर लोग पहुंचते हैं। प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से विचार करते हुए उसके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।
उन्होंने बताया कि जनता दल (यू) प्रदेश कार्यालय में आयोजित यह जनसुनवाई कार्यक्रम माननीय श्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में संचालित एक लोककल्याणकारी पहल है, जिससे आम लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई का लाभ मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार विकास और जनकल्याण के कार्यों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ तेजी से आगे बढ़ा रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग और प्रदेश के हर क्षेत्र तक पहुँच रहा है।
(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव



