दिनांक:- 6 अगस्त 2026 बिहार विधान परिषद में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

दिनांक:- 6 अगस्त 2026
बिहार विधान परिषद में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
बिहार सरकार के माननीय पंचायती राज मंत्री श्री दीपक प्रकाश जी ने बिहार विधान परिषद के सदस्य (MLC) के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। बिहार विधान परिषद के माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह जी ने उन्हें यह शपथ दिलाई। यह गरिमामय अवसर राज्य में सशक्त पंचायती राज, पारदर्शिता और लोक-कल्याण के एक नए अध्याय का शुभारंभ है।
इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी, प्रदेश अध्यक्ष सह दिनारा विधायक श्री आलोक सिंह जी, माननीय विधायक श्री माधव आनंद जी एवं माननीय विधायक श्री रामेश्वर महतो जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस आशय की जानकारी RLM प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता सुशील कुमार सिंह जी ने दी।मंत्री जी का यह नया दायित्व बिहार के ग्रामीण विकास और प्रगति को एक नई गति प्रदान करेगा।
सुशील कुमार सिंह
प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता
RLM



