कुटुम्बा बिधानसभा के ग्राम पंचायत संडा के मुखिया गुलाम सरवर एवं युवा नेता मुकेश मेहता कांग्रेस में शामिल

*कुटुम्बा बिधानसभा के ग्राम पंचायत संडा के मुखिया गुलाम सरवर एवं युवा नेता मुकेश मेहता कांग्रेस में शामिल
*पटना 9 नवंबर 2026*
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजेश राम के हाथों औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत संडा के सम्मानित मुखिया एवं हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के औरंगाबाद युवा जिलाध्यक्ष गुलाम सरवर तथा युवा नेता मुकेश मेहता ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने दोनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाकर कांग्रेस परिवार में उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, संविधान की रक्षा, लोकतंत्र की मजबूती और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि गुलाम सरवर एवं मुकेश मेहता के पार्टी में शामिल होने से औरंगाबाद जिले तथा कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूती मिलेगी।
पार्टी में शामिल दोनों नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी के विचारों से प्रभावित होकर हमलोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इन नेताओं ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का संकल्प व्यक्त किया।
*डॉ अजय कुमार पासवान*
चेयरमैन, मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग, बिहार कांग्रेस



