Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशधर्मपटनाप्रशासनबक्सरबाँकाबिहारबेगूसरायब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरोहतासविचार

स्व. जगदीश प्रसाद कुशवाहा के श्राद्धकर्म में शामिल हुए माननीय नीतीश कुमार, अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

 

स्व. जगदीश प्रसाद कुशवाहा के श्राद्धकर्म में शामिल हुए माननीय नीतीश कुमार, अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

25 सितम्बर 2026, पटना।

जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ग्राम-कोसुत, धनरूआ, जिला-पटना के निवासी श्री तरूण कुमार के पिता स्वर्गीय जगदीश प्रसाद कुशवाहा ( जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरीय नेता ) के श्राद्धकर्म में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दिवंगत जगदीश प्रसाद कुशवाहा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनकी स्मृतियों को भावुकता के साथ याद किया।

इस अवसर पर श्री नीतीश कुमार जी ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्व. जगदीश प्रसाद कुशवाहा का निधन परिजनों एवं शुभचिंतकों के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय पीड़़़़ा को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

शोक व्यक्त करने वाले में विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मा0 उप-नेता श्री ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पूर्व सांसद श्री अरूण कुमार, घोषी विधायक श्री ऋतुराज कुमार, विधायक श्री राम ईश्वर महतो, वर्तमान जिलाध्यक्ष, प्रो0 सुशील कुमार सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष, श्री सागर कुशवाहा उर्फ दिलीप कुशवाहा, श्री जय प्रकाश चंद्रवंशी, श्री उपेन्द्र कुमार सिंह, श्री कमलेश चंद्रवंशी, श्री जितेन्द्र पटेल, श्री संतोष कुशवाहा, श्री राजीव रंजन पटेल, महिला जदयू जिलाध्यक्ष श्रीमती मनोरमा देवी सहित सैकड़़़ों समर्थकों कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

1/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button