2 अक्टूबर महात्मा गांधी के जयंती से 8 अक्टूबर 2026 तक सेव डेमोक्रेसी कार्यक्रम देशभर सभी जिलों में चुनाव आयोग के खिलाफ आयोजित किया जाएगा : एजाज अहमद

2 अक्टूबर महात्मा गांधी के जयंती से 8 अक्टूबर 2026 तक सेव डेमोक्रेसी कार्यक्रम देशभर सभी जिलों में चुनाव आयोग के खिलाफ आयोजित किया जाएगा : एजाज अहमद
पटना 30 सितंबर 2026 :
राष्ट्रीय जनता दल के के नेता एजाज अहमद ने कहा कि इंडिया महागठबंधन की बैठक में चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन और संघर्ष की जो रूपरेखा बनाई गई है उसे लोकतंत्र और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाने के लिए महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक सेव डेमोक्रेसी कार्यक्रम चलाया जाएगा। जो देश भर के सभी जिलों में आयोजित किया जाएगा ।
इन्होंने आगे बताया कि 6 अक्टूबर 2026 को लोकसभा और राज्यसभा के सांसद चुनाव आयोग के समक्ष सेव डेमोक्रेसी मार्च करेंगे।
और अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में महामहिम राष्ट्रपति महोदया से विपक्षी दलों के नेताओं के मिलने का कार्यक्रम तय किया गया है।
(एजाज अहमद)