Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरोहतासविचारशिक्षा

राष्ट्रीय लोक मोर्चा कैम्प कार्यालय में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

*राष्ट्रीय लोक मोर्चा कैम्प कार्यालय में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

*पटना, 2 अक्टूबर 2026

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पटना स्थित प्रदेश कैम्प कार्यालय में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के युवा नेता और बिहार सरकार के माननीय पंचायती राज मंत्री श्री दीपक प्रकाश जी के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर माननीय मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के माध्यम से देश और समाज को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की मिसाल कायम की। दोनों महापुरुषों के विचार और आदर्श आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए सामाजिक न्याय, जनसेवा, राष्ट्रहित और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने बताया कि इस अवसर पर पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत पंकज, सुभाष चंद्रवंशी , प्रदेश प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल, महिमा प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ई. स्मृति कुमुद , पटना महानगर अध्यक्ष खुर्शीद अहमद, अभिषेक रंजन, आलोक कुशवाहा, प्रियरंजन पांडे , मनीष कुमार, राजन कुमार प्रजापति, विनोद कुमार पप्पू, पप्पू मेहता, अशोक कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, गंगा पांडे, , डॉ अनिल कुमार, अनिल यादव, रामशरण कुशवाहा, भुनेश्वर कुशवाहा, धर्मेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

4/5 - (3 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button