ट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनापश्चिम बंगालपश्चिमी चम्पारणपूर्णियाप्रशासनबक्सरबाँकाबिहारबेगूसरायब्रेकिंग न्यूज़मधेपुरामध्यप्रदेशराजनीतिराज्यविचारशिक्षा

जीविका के ‘20 साल बेमिसाल’ की सफलता नीतीश कुमार की संकल्प शक्ति का प्रमाण – शंभू नाथ सिन्हा

 

जीविका के ‘20 साल बेमिसाल’ की सफलता नीतीश कुमार की संकल्प शक्ति का प्रमाण – शंभू नाथ सिन्हा

03 अक्टूबर 2026, पटना।

प्रदेश जद (यू) प्रवक्ता श्री शंभू नाथ सिन्हा ने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर बिहार के सभी जिलों में आयोजित ‘जीविका के 20 साल बेमिसाल’ का राज्यव्यापी कार्यक्रम बेहद सफल रहा। इसकी व्यापक भागीदारी ने यह साबित किया है कि दूरदर्शी सोच, पारदर्शी शासन और दृढ़ संकल्प शक्ति के साथ आधी आबादी के जीवन में व्यापक और सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार जी ने अपने शासनकाल के दो दशकों में महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल की है। जीविका इसी सोच और संकल्प का एक प्रमुख उदाहरण है, जिसने ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

बिहार के कल्याण और विकास को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाले श्री नीतीश कुमार जी ने वर्ष 2005 में सत्ता संभालने के बाद राज्य के चैमुखी विकास की दिशा में काम शुरू किया। समाज के शोषितों और वंचितों के अधिकारों से लेकर आम लोगों और किसानों के हितों तक, उनकी सरकार ने विभिन्न वर्गों की समस्याओं और अपेक्षाओं को प्राथमिकता दी है।

उन्होंने कहा कि बिहार लंबे समय से बाढ़ और सुखाड़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं की समस्या का सामना करता रहा है। श्री नीतीश कुमार जी ने इन समस्याओं को लगातार विभिन्न मंचों पर उठाया है। विशेष रूप से फरक्का जल संधि और इसके कारण गंगा नदी में गाद की समस्या को लेकर उन्होंने बिहार के हितों को प्रमुखता से सामने रखा है।

उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार जी के मार्गदर्शन में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा और प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा भी इस मुद्दे को संसद से सड़क तक उठाने का काम कर रहे हैं। गंगा नदी से सटे राज्य के करीब एक दर्जन जिलों में नीतीश संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों की राय और उनके दृष्टिकोण को जानने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि संसद के मानसून सत्र के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा ने राज्यसभा में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद केंद्रीय विदेश मंत्री श्री जयशंकर की ओर से भी सकारात्मक रुख व्यक्त किया गया और बिहार के हितों की अनदेखी नहीं किए जाने का आश्वासन दिया गया।

जद (यू) और श्री नीतीश कुमार जी ने हमेशा बिहार के हित को सर्वोपरि रखा है। राज्य के विकास, महिलाओं के सशक्तिकरण, किसानों एवं आम लोगों के हितों तथा बिहार की दीर्घकालिक समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी लगातार अपनी आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button