


बिहार वैश्य महासभा द्वारा डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन
ऽ डांडिया महोत्सव सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत और आपसी भाईचारे का प्रतीक – ललन सर्राफ
14 अक्टूबर 2026, पटना।
बुधवार को बिहार वैश्य महासभा, पटना महानगर की ओर से शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर राजधानी पटना के जक्कनपुर स्थित भगवान उत्सव हाॅल में भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मा0 उपनेता एवं विधान पार्षद श्री ललन कुमार सर्राफ एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में पटना की मेयर श्रीमती सीता साहू शामिल हुये।
इस मौके पर श्री ललन सर्राफ ने कहा कि शारदीय नवरात्र भारतीय संस्कृति, आस्था और भक्ति का एक महत्वपूर्ण पर्व है। इस अवसर पर डांडिया और गरबा जैसे पारंपरिक लोकनृत्य उत्सव के आनंद को और भी खास बना देते हैं। बिहार वैश्य महासभा द्वारा आयोजित इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य वैश्य समाज के लोगों को एक साझा मंच प्रदान करना, उनके बीच आपसी मेलजोल को बढ़ावा देना तथा सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को और अधिक सुदृढ़ करना है। इस तरह के आयोजन न केवल लोगों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हैं, बल्कि समाज में सहयोग, सद्भाव और सामूहिक सहभागिता की भावना को भी मजबूत करते हैं
ज्ञातव्य हो की बिहार वैश्य महासभा की ओर से प्रत्येक वर्ष नवरात्र के अवसर पर डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस वार्षिक परंपरा के माध्यम से महासभा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को एक साथ आने, एक-दूसरे से संवाद स्थापित करने और पर्व की खुशियों को सामूहिक रूप से साझा करने का अवसर प्रदान करती है। यह आयोजन धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्साह के साथ-साथ सामाजिक समरसता, पारस्परिक सम्मान और भाईचारे की भावना को आगे बढ़ाने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
इस वर्ष के डांडिया महोत्सव की सबसे उल्लेखनीय विशेषता यह रही कि आयोजन की पूरी जिम्मेदारी महासभा की युवा एवं महिला कमेटियों ने सफलतापूर्वक संभाली। युवा और महिला इकाइयों की सक्रिय भागीदारी ने सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उनकी नेतृत्व क्षमता, संगठनात्मक दक्षता और जिम्मेदारी निभाने की भावना को उजागर किया। महासभा की इन दोनों इकाइयों को आयोजन की जिम्मेदारी सौंपना नई पीढ़ी और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
उक्त कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोक गायिका श्रीमती नीतू नवनीत, अध्यक्ष डाॅ0 आनंद कुमार, प्रधान महासचिव श्री दिलीप कुमार गुप्ता एवं श्री अमित केसरी,, युवा अध्यक्ष श्री राहुल कुमार, जिलाध्यक्ष श्री अमित कुमार गुप्ता, श्री सूरज, श्री विपुल, मौली श्री, श्री आशुतोष, श्री आदित्य राज वत्स, श्री अमित, छोटू, श्री प्रिंस, श्री मनोहर, रविरंजन एवं श्री धर्मेन्द्र सहित पटना महानगर कमिटी की अध्यक्षा श्रीमती कोमल बरनवाल, महिला मंत्री श्रीमती रीता जैन, उपाध्यक्ष श्रीमती नीतु गुप्ता, महिला जिला अध्यक्ष कुमारी नीतू, मंडल अध्यक्ष श्रीमती मंजू गुप्ता, श्रीमती इंदु जयसवाल, श्रीमती आरती बरनवाल, श्रीमती सुनिता बरनवाल, श्रीमती सेजल गुप्ता, श्रीमती आशा बरनवाल एवं श्रीमती सीमा गुप्ता उपस्थित रहे और ऐसे मौके पर माननीय श्री ललन सर्राफ जी की गरिमामयी उपस्थिति के लिए सबों ने आभार व्यक्त किया
वहीं श्री ललन सर्राफ ने कार्यक्रम के शानदार एवं भव्य संचालन के लिये युवा एवं महिला कमिटी की पूरी टीम को बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव



