Trending Newsअपराधट्रेंडिंगदिल्लीदेशधर्मपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरोहतासविचार

पुलिसिया दमन और पिटाई से दिलशाद अंसारी की हुई मौत पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से बात कर इंसाफ दिलाने

 

पुलिसिया दमन और पिटाई से दिलशाद अंसारी की हुई मौत पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से बात कर इंसाफ दिलाने और दोषी थानेदार समेत सभी पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की : एजाज अहमद

पटना 14 अक्टूबर 2026:

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के नेता एजाज अहमद ने कहा कि बेतिया के औरैया निवासी दिलशाद अंसारी की मौत हादसा नहीं बल्कि पुलिस के द्वारा की गई हत्या है। इन्होंने कहा की पुलिस ने जो थ्योरी सामने लाई है उसी से स्पष्ट होता है की किस तरह से सुनियोजित ढंग से उनकी हत्या कर दी गई और मनगढ़ंत कहानी बनाकर पेश किया जा रहा है। जबकि उनके परिवार सहित सभी लोगों ने बताया कि आधी रात को पुलिस उन्हें घर से उठा कर ले जाती है और सुबह में अस्पताल में लाश मिलने की थ्योरी पुलिस के द्वारा पेश की जाती है । इस तरह से पुलिस विरासत में मार पिटाई के कारण उनकी मौत हो जाती है, इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने के साथ स्थानीय थाना के थानेदार सहित सभी पुलिस अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर और इन पर स्पीडी ट्रायल चला कर सजा मुकर्रर करने की मांग की है। इन्होंने कहा कि इधर हाल के दिनों में पूरे राज्य भर में पुलिस हिरासत में मौत के बाद इसी तरह की थ्योरी प्रस्तुत की जा रही है जिससे यह स्पष्ट होता है की बिहार में शासन प्रशासन पूरी तरह से बेलगाम हो गया है और अपराध रोकने के नाम पर पुलिस ही अपराध करने लगी है।

एजाज ने आगे कहा कि नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी को जैसे ही इस मामले की जानकारी मिली उन्होंने तुरंत दिलशाद अंसारी के परिवार के लोगों से बात कर आश्वासन दिया कि जल्द ही उन्हें न्याय मिलेगा और जो भी पुलिस पदाधिकारियों की इस मामले में संलिप्तता है उन सभी को जेल की सलाखों में भिजवाने का काम किया जाएगा और पीड़ित पश परिवार को न्याय दिलाया जाएगा। जैसे ही इस मामले की जानकारी तेजस्वी जी को मिली उन्होंने ने तुरंत पार्टी की ओर से एक टीम भेजने का कार्य किया और उस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से सारी बातों की जानकारी प्राप्त कर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी जी को सारी बातों की जानकारी दी।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि जब पुलिस ही जो कानून का रक्षक वही भक्षक बन जाए, तो उस राज्य की जनता की सुरक्षा कैसे हो सकती है। इस मामले में संलिप्त सभी पुलिस वाले को जेल की सलाखों में भेजे जाने की मांग की है और कहा की इंसाफ की लड़ाई को राष्ट्रीय जनता दल मजबूती से लड़ेगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का कार्य करेगी।

(एजाज अहमद )

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button