Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरोहतासविचारवैशाली

मतदान करते समय वर्ष 2005 से पहले के बिहार और आज के बिहार की स्थिति को अवश्य याद करें – निशांत यह चुनाव ‘‘न्याय के साथ विकास’’ की धारा को और मजबूती देने का अवसर – उमेश सिंह कुशवाहा’

पूरी मुस्तैदी से एक-एक वोट पर मेहनत कर नीरज कुमार को विजयी बनाएं - बिजेंद्र प्रसाद यादव

पूरी मुस्तैदी से एक-एक वोट पर मेहनत कर नीरज कुमार को विजयी बनाएं – बिजेंद्र प्रसाद यादव

मतदान करते समय वर्ष 2005 से पहले के बिहार और आज के बिहार की स्थिति को अवश्य याद करें – निशांत

यह चुनाव ‘‘न्याय के साथ विकास’’ की धारा को और मजबूती देने का अवसर – उमेश सिंह कुशवाहा’

एनडीए की चुनावी सभा – पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशियों की जीत का आह्वान

15 अक्टूबर 2026, पटना।

बिहार विधान परिषद चुनाव के निमित्त गुरुवार को बाढ़ एवं उसके पश्चात पटना स्थित जद (यू) प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी श्री नीरज कुमार एवं पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी श्री नवल किशोर यादव के समर्थन में चुनावी सभाओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मा0 उप-मुख्यमंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत, जद(यू0) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, मा0 मंत्री श्रीमती लेसी सिंह, मा0 मंत्री श्री दामोदर रावत, मा0 मंत्री श्री संजय सिंह, मा0 मंत्री सुश्री श्रेयशी सिंह, मा0 मंत्री श्री दीपक प्रकाश, मा0 मंत्री श्री संजय पासवान, हम(से) के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल कुमार, विधानपरिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, श्री अरुण मांझी, जनाब सलीम परवेज, चुनाव प्रभारी श्री जनार्दन प्रसाद, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी, श्रीमती अंजुम आरा, श्री अरुण वर्मा, श्री शंभू कुशवाहा, श्री अनिल कुमार, श्री वासुदेव कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 अनुप्रिया, श्री नन्दकिशोर कुशवाहा, श्री विनोद सिंह, श्रीमती श्वेता विश्वास, जनाब इरशादउल्लाह, श्री संतोष कुशवाहा, श्री नीतीश पटेल, श्री राजीव रंजन पटेल, श्री प्रियंजन पटेल सहित एनडीए के कई नेतागण मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने मतदाताओं से आगामी 23 अक्टूबर को पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से श्री नीरज कुमार एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से श्री नवल किशोर यादव के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत देकर दोनों प्रत्याशियों की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने की अपील की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि वर्ष 2005 से पहले बिहार में स्नातक मतदाताओं की संख्या कितनी थी और आज यह संख्या कहाँ तक पहुँची है, इस पर भी गौर करना चाहिए। यह बदलाव किसके शासनकाल में हुआ, यह भी समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हर पंचायत में प्लस टू विद्यालय स्थापित करने की दिशा में मा० श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने बिहार की उन्नति, समाज की प्रगति, शिक्षा का

प्रसार, रोजगार के अवसर सृजित को निरंतर गति देने के लिए एनडीए प्रत्याशी श्री नीरज कुमार के पक्ष में मतदान करने तथा उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

श्री निशांत ने कहा कि आगामी 23 अक्टूबर को मतदान करते समय वर्ष 2005 से पहले के बिहार और आज के बिहार की स्थिति को अवश्य याद करें। नई पीढ़ी को भी उस दौर की परिस्थितियों से अवगत कराएँ। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में बिहार की बागडोर संभालने के बाद श्री नीतीश कुमार ने सुशासन और विकास को अपना मूलमंत्र बनाया तथा शिक्षा के व्यापक विस्तार से लेकर रोजगार सृजन तक के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए। श्री निशांत ने कहा कि श्री नीरज कुमार समता काल से ही पार्टी के समर्पित साथी रहे हैं और उन्हें मा0 श्री नीतीश कुमार का विशेष स्नेह मिलता रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि मा0 श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले दो दशकों में हुए विकास कार्यों और मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सहयोग से मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी के नेतृत्व में आगे बढ़ रही न्याय के साथ विकास की यात्रा को समर्थन देने के लिए मतदान करें।

श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मा0 श्री नीतीश कुमार ने बीस वर्षो के शासन में बिहार को गढ़ने और न्याय के साथ विकास की यात्रा को आगे बढ़ाने का काम किया गया है। यहां उपस्थित सभी मतदाता प्रबुद्ध हैं और वे वर्ष 2005 से पहले के बिहार और आज के बिहार के बीच के अंतर को भलीभांति समझते हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से श्री नीरज कुमार एवं नवल किशोर यादव के पक्ष में एक-एक मत देने तथा एनडीए के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव न्याय के साथ विकास और सबका साथ, सबका विकास की धारा को और मजबूती देने का अवसर है।

श्री अनिल कुमार ने कहा कि मा0 श्री नीतीश कुमार ने निरंतर निष्ठा और ईमानदारी के साथ बिहार की सेवा की है तथा उनके नेतृत्व में राज्य के हर क्षेत्र में विकास कार्यों के माध्यम से बिहार की तस्वीर बदली है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि कि श्री नीरज कुमार जुझारू और कर्मठ नेता हैं और, पिछले चुनाव की तुलना में अधिक मतों से विजयी होंगे।

श्रीमती लेसी सिंह ने कहा कि मा0 श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। एनडीए सरकार ने राज्य की तस्वीर बदलने और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने सभी मतदाताओं से पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी श्री नीरज कुमार एवं पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी श्री नवल किशोर यादव के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।

सुश्री श्रेयसी सिंह ने प्रत्येक मतदाता का एक-एक मत विकसित और समृद्ध बिहार की परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रत्येक मतदाता तक संपर्क स्थापित करने तथा श्री नीरज कुमार एवं नवल किशोर यादव को विजयी बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

श्री संजय सिंह ने कहा कि एनडीए गठबंधन की जीत सुनिश्चित करना हम सभी की प्राथमिकता है। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में जिस एकजुटता का परिचय दिया गया था, उसी एकजुटता को बनाए रखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी मजबूती के साथ चुनाव में जुटना है। कार्यकर्ताओं को किसी भी तरह के भ्रम में आए बिना आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ एनडीए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करना है।

श्री दीपक प्रकाश ने कहा कि एनडीए के सभी कार्यकर्ता श्री नीरज कुमार एवं श्री नवल किशोर यादव के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता साथी एनडीए सरकार के कार्यों से भलीभांति परिचित हैं।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button