
*राहुल गांधी और कांग्रेस का बांग्लादेश मॉडल समर्थन — लोकतंत्र की आड़ में अराजकता और देशद्रोही एजेंडा
दिनांक: 16 अक्टूबर 2026
राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ‘लोकतंत्र बचाने’ का ढोंग करके देश को बांग्लादेश जैसे हिंसक मॉडल की ओर धकेलने की खतरनाक साजिश में लिप्त है। यह कोई साधारण राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि भारतीय राज्य, संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं के खिलाफ खुला विद्रोह है।
JNU की छात्रा और AISA (भाकपा माले लिबरेशन की छात्र इकाई) की नेहा वोहरा, जिनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सार्वजनिक रूप से मार्च कर रहे हैं, ने स्वयं बांग्लादेश के सोशलिस्ट स्टूडेंट्स फ्रंट को वीडियो संदेश में कहा कि “बांग्लादेश के जेन-ज़ी आंदोलन ने हमें रास्ता दिखाया” और उन्हें “लाल सलाम” भेजा। 2024 का बांग्लादेशी उपद्रव हिंसा, आगजनी, सरकारी संपत्ति के विनाश, हिंदुओं पर लक्षित हमलों और संयुक्त राष्ट्र के अनुसार 1400 से अधिक मौतों का कारण बना। कांग्रेस इन लोगों को अपना चेहरा बना रही है।
नेहा वोहरा द्वारा पहनी गई ‘वन पीस’ मंगा की खोपड़ी वाली टी-शर्ट वही प्रतीक है, जिसका इस्तेमाल इंडोनेशिया, नेपाल, फिलीपींस और अन्य देशों में सत्ता-विरोधी और अराजक प्रदर्शनों में हुआ। भाकपा (माले) लिबरेशन की नक्सलवादी जड़ों वाली विचारधारा अब पॉप-कल्चर प्रतीकों के जरिए युवाओं को भड़काने की कोशिश कर रही है, और कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।
राहुल गांधी बार-बार ‘पॉलिटिकल रेजिस्टेंस’ की बात करते हैं। यह शब्द लोकतांत्रिक विरोध का नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र और राज्य को तहस-नहस करने का आवरण है। वे स्वयं कह चुके हैं कि उनकी लड़ाई भाजपा या आरएसएस से नहीं, इंडियन स्टेट से है। बिना ठोस सबूत के चुनाव आयोग पर आरोप लगाना, संस्थाओं का भरोसा तोड़ना और फिर बांग्लादेश मॉडल के समर्थकों के साथ प्रदर्शन करना यह सब एक सुनियोजित पैटर्न है।
प्रशांत भूषण जैसे लोगों द्वारा क्रांति और खून-खराबे की बात के तुरंत बाद राहुल गांधी का उनके साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करना संयोग नहीं है। त्योहारों के पवित्र मौसम में भी इस तरह की गतिविधियाँ देश में अस्थिरता और हिंसा भड़काने का इरादा जाहिर करती हैं।
कांग्रेस जवाब दे: बांग्लादेश जैसे हिंसक मॉडल के समर्थकों के साथ खड़े होकर वे शांतिपूर्ण और संवैधानिक राजनीति की गारंटी कैसे देंगे? क्या भारत में भी वही अराजकता, खून-खराबा और संस्थाओं पर हमला चाहते हैं?
यह भारत है, बांग्लादेश नहीं। भारतीय लोकतंत्र, संविधान और कानून से चलता है। कांग्रेस का यह देशद्रोही एजेंडा जनता के सामने उजागर हो चुका है। भाजपा ऐसी किसी भी साजिश का डटकर विरोध करेगी।
मनोज कुमार शर्मा प्रवक्ता, भाजपा बिहार



