Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनापूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरोहतासविचारवैशाली

भोजपुरी के शेक्सपियर महान कवि,गीतकार, लोकगायक एवं बिहार गौरव भिखारी ठाकुर के परिवार के मान सम्मान के लिए उनके पौत्र सुशील ठाकुर को पुनः राज भवन में नौकरी की मांग को लेकर विधान पार्षद डॉ उर्मिला ठाकुर ने महामहिम राजपाल से मिलकर न्याय की मांग की :

 

भोजपुरी के शेक्सपियर महान कवि,गीतकार, लोकगायक एवं बिहार गौरव भिखारी ठाकुर के परिवार के मान सम्मान के लिए उनके पौत्र सुशील ठाकुर को पुनः राज भवन में नौकरी की मांग को लेकर विधान पार्षद डॉ उर्मिला ठाकुर ने महामहिम राजपाल से मिलकर न्याय की मांग की :

पटना 16 अक्टूबर 2026

भोजपुरी के शेक्सपियर, महान कवि, गीतकार एवं लोकगायक, नाई समाज की आन-बान-शान और बिहार के गौरव श्रद्धेय भिखारी ठाकुर जी के पौत्र श्री सुशील कुमार ठाकुर जी को राजभवन की नौकरी से हटाए जाने के मामले को लेकर विधान पार्षद डॉ उर्मिला ठाकुर ने आज राजभवन में महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन साहब से मिलकर भिखारी ठाकुर के पौत्र को पुनः राज भवन की नौकरी में रखे जाने की मांग की जिससे कि भिखारी ठाकुर जी का सम्मान बना रहे और उनके परिवार पर जो संकट की स्थिति आ गई है उससे उन्हें मुक्ति मिल सके। इस संबंध में पत्र लिखकर उन्हें न्याय देने की मांग की है।

इस दौरान डॉ उर्मिला ठाकुर ने महामहिम राज्यपाल महोदय को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा श्री सुशील कुमार ठाकुर जी मानवीय दृष्टिकोण से उन्हें फिर से नौकरी में बहाल करने की मांग की। साथ ही इस मामले में न्यायसंगत एवं संवेदनशील पहल करने का अनुरोध किया।

इन्होंने कहा कि भिखारी ठाकुर जी ने अपनी कला, साहित्य और लोकसंस्कृति के माध्यम से बिहार को देश-दुनिया में बिहार का नाम गौरवान्वित किया है। ऐसे महान विभूति के परिवार को उचित सम्मान और न्याय मिलना चाहिए।

भिखारी ठाकुर जी की विरासत का सम्मान और उनके परिवार को न्याय दिलाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इस लड़ाई में हम पूरी मजबूती के साथ खड़े हैं।

(डॉ उर्मिला ठाकुर)

3/5 - (2 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button