Trending Newsआस्थाउत्तरप्रदेशट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशपटनापूर्णियापूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़भोजपुरराजनीतिराज्यरोहतासविचारवैशालीशिवहर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की माता स्व. यशोदा देवी को दी भावभीनी

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी स्वर्गीय यशोदा देवी के श्राद्धकर्म में सम्राट चौधरी एवं भीखूभाई दलसानिया के साथ तेलियाजोत पहुंचकर अर्पित किए श्रद्धासुमन

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की माता स्व. यशोदा देवी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

*प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी स्वर्गीय यशोदा देवी के श्राद्धकर्म में सम्राट चौधरी एवं भीखूभाई दलसानिया के साथ तेलियाजोत पहुंचकर अर्पित किए श्रद्धासुमन

*दिवंगत पुण्यात्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की

पटना, 21 अक्टूबर। बिहार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं दरभंगा विधायक संजय सरावगी ने आज भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं भाजपा संगठन प्रभारी हरीश द्विवेदी की माताजी स्वर्गीय यशोदा देवी के श्राद्धकर्म में उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के तेलियाजोत पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया के साथ दिवंगत यशोदा देवी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत पुण्यात्मा के प्रति श्रद्धा प्रकट की। उन्होंने कहा कि माता का स्नेह, त्याग और संस्कार परिवार के लिए अमूल्य धरोहर होते हैं। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में संवेदना और आत्मीयता ही शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करती है।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) नागेंद्र नाथ त्रिपाठी एवं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने स्वर्गीय यशोदा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

संजय सरावगी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल दें।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button