Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़भोजपुरराजनीतिराज्यविचार

बक्सर में ‘माई की रसोई’ का हुआ शुभारंभ।श्रीसीताराम विवाह महोत्सव आश्रम के महंत राजाराम शरण दास महाराज ने अपने कर-कमलों से इस व्यवस्था की शुरुआत की।

नगर परिषद की मुख्य पार्षद कमरुन निशा इस पहल की संयोजक उपस्थित हुईं l

बक्सर में ‘माई की रसोई’ का हुआ शुभारंभ।

जरूरतमंदों को मात्र 10 रुपये में मिलेगा भोजन।

मुख्य पार्षद कमरुन निशा इस पहल की संयोजक।

जागरण संवाददाता, बक्सर। शहर के किला मैदान स्थित रैन बसेरा परिसर में बुधवार को ‘माई की रसोई’ का शुभारंभ किया गया।

इस पहल के तहत जरूरतमंद लोगों और मजदूरों को मात्र 10 रुपये में भरपेट शुद्ध भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। भोजन की व्यवस्था प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से एक बजे तक रहेगी।

श्रीसीताराम विवाह महोत्सव आश्रम के महंत राजाराम शरण दास महाराज ने अपने कर-कमलों से इस व्यवस्था की शुरुआत की। नगर परिषद की मुख्य पार्षद कमरुन निशा इस पहल की संयोजक हैं।

नियम‍ित रूप से म‍िलेगा भोजन

उनके प्रतिनिधि नियामतुल्ला फरीदी ने बताया कि ‘माई की रसोई’ शुरू करने का मुख्य उद्देश्य शहर में आने वाले मजदूरों और जरूरतमंद लोगों को दोपहर में नियमित रूप से भोजन उपलब्ध कराना है।

इसके लिए पिछले कई दिनों से योजना बनाई जा रही थी। इस व्यवस्था के शुरू होने से ऐसे लोगों को कम खर्च में भोजन मिल सकेगा, जिन्हें दिन में खाने की व्यवस्था करने में परेशानी होती है।

व्यवस्था को लगातार जारी रखने पर जोर

कार्यक्रम के दौरान ‘माई की रसोई’ को निर्बाध रूप से संचालित करने और इसे लंबे समय तक जारी रखने को लेकर चर्चा हुई।

इसके लिए शहर के प्रबुद्ध लोगों और अन्य सहयोगियों को इस पहल से जोड़ने पर विचार-विमर्श किया गया। आयोजन से जुड़े लोगों ने व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सामूहिक सहयोग की जरूरत पर जोर दिया।

इस अवसर पर ओमजी यादव, सुमित मानसिंहका, प्रियेश, रवि वर्मा, आदिल खान, डा. जी कुमारी, दिनेश जायसवाल, शिवम बाबा, नसीम नायक और शादाब आलम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

3.3/5 - (3 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button