Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशनवादानालंदापटनापश्चिमी चम्पारणपूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबिहारबेगूसरायब्रेकिंग न्यूज़भागलपुरभोजपुरमधुबनीमधेपुरामुजफ्फरपुरराजनीतिराज्यरोहतासविचारवैशालीशिवहर

उदय नारायण चौधरी , पूर्व अध्यक्ष, बिहार विधानसभा, सुधा चैधरी, पूर्व मंत्री, झारखंड की माताजी के श्राद्धकर्म में पहुँचकर माननीय नीतीश कुमार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

उदय नारायण चौधरी , पूर्व अध्यक्ष, बिहार विधानसभा, सुधा चैधरी, पूर्व मंत्री, झारखंड की माताजी के श्राद्धकर्म में पहुँचकर माननीय नीतीश कुमार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

23 अक्टूबर 2026, पटना।

जनता दल (यू) के मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार – पटना के विद्यापति मार्ग स्थित विद्यापति भवन (पुराने म्यूजियम के पीछे) बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी के आवास पर उनकी माताजी स्व0 उर्मिला चौधरी के श्राद्धकर्म में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर मा0 श्री नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। साथ ही, उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें सांत्वना दी।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को चिरशांति प्रदान करते हुए अपने श्रीचरणों में स्थान दें और इस अपार दुःख की घड़ी में शोक-संतप्त परिवार को धैर्य व संबल प्रदान करें।

इस मौके पर बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मा0 उपनेता सह विधान पार्षद श्री ललन कुमार सर्राफ भी उपस्थित रहे।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

3/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button