श्रीबाबू की जयंती पर कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे आयेंगे पटना

*श्रीबाबू की जयंती पर कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे आयेंगे पटना
*पटना, 23 अक्टूबर 2026
बिहार के पहले मुख्यमंत्री और महान स्वतंत्रता सेनानी श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर कांग्रेस ने बड़ी तैयारी की है। पटना में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और राज्यसभा सांसद डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि आगामी 25 अक्टूबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पटना में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि श्रीबाबू ने जमींदारी उन्मूलन ,सामाजिक न्याय और औद्योगिक क्रांति के जरिये आधुनिक बिहार की नींव रखी।
संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि श्रीबाबू ने देवघर मंदिर का दरवाजा दलितों के लिए खोलकर सामाजिक न्याय की ऐसी क्रांति पैदा की जिसने समतामूलक समाज के निर्माण का रास्ता खोल दिया। डा0 सिंह ने कहा कि उन्होंने स्वयं 20 से अधिक जिलों का दौरा कर लोगों को समारोह का न्यौता दिया है।
संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के मीडिया विभाग के चेयरमैन अजय कुमार पासवान, मीडिया संयोजक असित नाथ तिवारी, वरिष्ठ नेता ब्रजेश पांडेय, बरकत खान, शरवत जहां फातिमा, पंकज यादव, डॉ विनीता भगत, नदीम अंसारी, धर्मवीर शुक्ल, अमित कुमार , सामंत प्रधान, निधि पांडेय समेत कई बड़े नेता मौजूद थे।
*डॉ अजय कुमार पासवान*
चेयरमैन, मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग
बिहार कांग्रेस



