Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशनवादानालंदापटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़भोजपुरमुजफ्फरपुरराजनीतिराज्यरोहतासविचारशिक्षाशेखपुरा

चुनाव जीतने के बाद नीरज कुमार ने लिया नीतीश कुमार का आशीर्वाद

प्रदेश जद (यू) कार्यालय पहुंचने पर नीरज कुमार का पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

चुनाव जीतने के बाद नीरज कुमार ने लिया नीतीश कुमार का आशीर्वाद

प्रदेश जद (यू) कार्यालय पहुंचने पर नीरज कुमार का पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

पटना, 28 अक्टूबर 2026

बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चैथी बार जीत दर्ज करने के बाद जद (यू) के वरिष्ठ नेता श्री नीरज कुमार ने बुधवार को 7, सर्कुलर मार्ग स्थित आवास पर पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री नीतीश कुमार ने उन्हें जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा ‘न्याय के साथ विकास’ के मूलमंत्र के अनुरूप जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने और जनता के विश्वास पर हमेशा खरा उतरने का कहा।

इस अवसर पर विधान परिषद् में सत्तारूढ़ दल के मा0 उप-नेता श्री ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्री अरुण वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता श्री चंदन कुमार सिंह, छात्र जदयू के पूर्व अध्यक्ष श्री राधे श्याम व अन्य नेतागण उपस्थित थे।

इसके साथ ही, श्री नीरज कुमार प्रदेश जद (यू) मुख्यालय पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित

कार्यकर्ताओं ने श्री नीतीश कुमार, श्री निशांत एवं श्री नीरज कुमार के समर्थन में जोरदार नारे लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

इस अवसर पर श्री नीरज कुमार ने अपनी जीत का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार एवं मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी और स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत की विकासपरक जोड़ी को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन, नीतियों और सिद्धांतों ने इस जीत को संभव बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा, नेतृत्व के प्रति जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं के समर्पण का ही परिणाम है कि उन्हें लगातार चैथी बार जीत हासिल हुई है।

श्री नीरज कुमार ने इस शानदार जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी अथक मेहनत, निष्ठा और समर्पण के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं ने दिन-रात एक कर जनसंपर्क अभियान चलाया और पूरी प्रतिबद्धता के साथ उनकी जीत सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई।

इस मौके पर प्रदेश मुख्यालय में माननीय विधायक श्री हेमनारायण शाह, माननीय विधान पार्षद श्री ललन प्रसाद मंडल, श्री अनिल कुमार, श्री वासुदेव कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता श्री चंदन कुमार सिंह, श्री नवल शर्मा, श्री रूदल राय, श्री विनोद सिंह, श्री कृष्णा पटेल, श्री प्रियरंजन पटेल, श्री शिवशंकर निषाद, श्रीमती यासमीन खान एवं श्री राजेन्द्र सिंह जाॅर्ज सहित कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button