अपराधआस्थाउत्तरप्रदेशट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशनवादानालंदापटनापश्चिमी चम्पारणपूर्णियापूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबिहारबेगूसरायब्रेकिंग न्यूज़भागलपुरभोजपुरमुंगेरमुजफ्फरपुरराजनीतिराज्यरोहतासविचारशिक्षा

भाजपा ने पटना में निकाली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी हुए शामिल

लोकतंत्र बचाने सड़कों पर उतरी भाजपा, पदयात्रा में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़, महिला कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

0‎*भाजपा ने पटना में निकाली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी हुए शामिल

‎*लोकतंत्र बचाने सड़कों पर उतरी भाजपा, पदयात्रा में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़, महिला कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

‎*कारगिल चौक से जेपी प्रतिमा तक निकली पदयात्रा, विपक्ष के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी

‎*10 प्रमंडलीय मुख्यालयों में होगा प्रथम चरण का कार्यक्रम, इसके बाद जिला और विधानसभा स्तर पर चलेगा अभियान: संजय सरावगी

‎*संजय सरावगी का आह्वान – कार्यकर्ता अभियान को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाएं

‎*विपक्ष को लोकतंत्र नहीं, फर्जी वोटों की फैक्ट्री बंद होने का दर्द: संजय सरावगी

‎*चुनाव में हारने पर ईवीएम और संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाता है विपक्ष: संजय सरावगी

‎पटना, 28 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश द्वारा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आज पटना की सड़कों पर पदयात्रा निकाली गई। इसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, पटना के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सहित कई वरिष्ठ नेता, मंत्री, विधायक, विधान पार्षद और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।

‎सैकड़ों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने हाथों में भाजपा के झंडे और विभिन्न नारों की तख्तियां लेकर विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

‎पदयात्रा गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक से शुरू होकर मौर्या होटल के समीप लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा तक पहुंची। यहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और अन्य नेताओं ने जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले कारगिल चौक पर सभा आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने अभियान के उद्देश्यों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।

‎इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा,रामकृपाल यादव,डॉ दिलीप जायसवाल,प्रमोद चंद्रवंशी,नीतीश मिश्रा,मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया,विधानपार्षद संजय मयूख,विधायक रत्नेश कुशवाहा,संजय गुप्ता,सिद्धार्थ सौरभ,सियाराम सिंह,प्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक, राजेश झा,धनराज शर्मा,सरोज रंजन पटेल सहित पटना महानगर,पटना ग्रामीण एवं बाढ़ जिला अध्यक्ष और कई जनप्रतिनिधि एवं पार्टी के पदाधिकारी,वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री प्रीति शेखर ने किया।

‎पटना में आयोजित पदयात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में भाजपा के झंडे और विभिन्न नारों लिखी तख्तियां लेकर शामिल हुए। पूरे रास्ते विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी होती रही। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने अभियान के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित की।

‎कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि कांग्रेस और राजद सहित विपक्षी दल देशभर में वोट चोरी का आरोप लगाकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।

‎ उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का उल्लेख करते हुए दावा किया कि मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। उन्होंने विपक्ष से सवाल किया कि मृत व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में बने रहने पर उसे इतनी आपत्ति क्यों है। सरावगी ने आरोप लगाया कि विपक्ष को लोकतंत्र की चिंता नहीं, बल्कि फर्जी मतदान की व्यवस्था समाप्त होने का दर्द है।

‎प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब विपक्ष के उम्मीदवार चुनाव जीतते हैं, तब लोकतंत्र पर सवाल नहीं उठाए जाते, लेकिन हार मिलने पर ईवीएम और चुनाव प्रक्रिया को दोष दिया जाता है। उन्होंने न्यायपालिका और अन्य संवैधानिक संस्थाओं पर विपक्ष की टिप्पणियों को भी अनुचित बताया। सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार को लेकर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियां उनकी राजनीतिक बौखलाहट को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में असहमति का अधिकार है, लेकिन व्यक्तिगत अपमान और संस्थाओं पर बेबुनियाद आरोप स्वीकार्य नहीं हैं।

‎संजय सरावगी ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में बिहार के 10 प्रमंडलीय मुख्यालयों में पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी। दो नवंबर को भागलपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और चार नवंबर को पूर्णिया में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित होगा। दरभंगा सहित अन्य प्रमंडलीय मुख्यालयों में भी पार्टी के वरिष्ठ नेता अभियान का नेतृत्व करेंगे।

‎दूसरे चरण में जिला मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बुद्धिजीवियों के साथ बैठक कर आम जनता के बीच विपक्ष की नीतियों को उजागर किया जाएगा।

‎प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और राजनीतिक अराजकता के विरोध में जनजागरण अभियान चलाएगी। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के साथ जनता का समर्थन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

‎

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button