Trending Newsअररियाअरवलआस्थाउत्तरप्रदेशऔरंगाबादकटिहारकिशनगंजकैमूरखगड़ियागयागोपालगंजजमुईजहानाबादट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशधर्मनवादानालंदापटनापश्चिमी चम्पारणपूर्णियापूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबाँकाबिहारबेगूसरायब्रेकिंग न्यूज़भागलपुरभोजपुरमधुबनीमुंगेरमुजफ्फरपुरराजनीतिराज्यरोहतासलखीसरायविचारवैशालीशिक्षाशिवहरशेखपुरासमस्तीपुरसहरसासारणसिवानसीतामढ़ीसुपौलस्वास्थ्य

दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है – राजेश राम

 

*दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है – राजेश राम

*पटना 7 नवंबर 2026

*बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजेश राम* ने दीपावली के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली प्रकाश, प्रेम, सद्भाव, आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का महापर्व है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, असत्य से सत्य की ओर तथा निराशा से आशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।

श्री राजेश राम ने कहा कि दीपावली का वास्तविक संदेश समाज में प्रेम, शांति, सौहार्द और एकता को मजबूत करना है। हमें इस पावन अवसर पर संकल्प लेना चाहिए कि समाज में नफरत और भेदभाव को समाप्त कर आपसी विश्वास एवं भाईचारे को बढ़ावा देंगे।

*प्रदेश कांग्रेस मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन डॉ अजय कुमार पासवान* ने भी बिहार की जनता को दीपावली के पर्व पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कामना की कि दीपावली का यह पावन पर्व प्रदेश के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा बिहार प्रगति और विकास के नए आयाम स्थापित करे।

*डॉ अजय कुमार पासवान*

चेयरमैन, मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग, बिहार कांग्रेस

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button