DharmTrending Newsआस्थाउत्तरप्रदेशऔरंगाबादकटिहारकिशनगंजकैमूरखगड़ियाखेलगयागुजरातगोपालगंजजमुईज्योतिषट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशधर्मनवादानालंदानौकरीपंजाबपटनापश्चिम बंगालपश्चिमी चम्पारणपूर्णियापूर्वी चम्पारणप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़भागलपुरमधुबनीमधेपुरामध्यप्रदेश

प्रकाश पर्व दीपावली पर माननीय नीतीश कुमार ने दीं शुभकामनाएँ, प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

 

प्रकाश पर्व दीपावली पर माननीय नीतीश कुमार ने दीं शुभकामनाएँ, प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

07 नवम्बर 2026, पटना।

जनता दल (यू0) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री नीतीश कुमार ने दीपावली के पावन अवसर पर समस्त प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि दीपावली प्रकाश, उल्लास और सकारात्मकता का महापर्व है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़़़ने तथा जीवन में प्रेम, सद्भाव और मानवीय मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कामना की कि दीपावली का पावन प्रकाश प्रत्येक घर-आँगन को आलोकित करे और हर व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए। समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द की भावना और अधिक सुदृढ़ हो।

श्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों से दीपावली का त्योहार आपसी सद्भाव, उल्लास और सुरक्षित वातावरण में मनाने की अपील की।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button