Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशनवादानालंदापटनापश्चिमी चम्पारणपूर्णियापूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबाँकाबिहारबेगूसरायब्रेकिंग न्यूज़भागलपुरभोजपुरमधुबनीमधेपुरामहाराष्ट्रमुंगेरमुजफ्फरपुरराजनीतिराज्यरोहतासलखीसरायविचारवैशालीशिक्षाशिवहरशेखपुरासमस्तीपुरसहरसासारणसिवानसीतामढ़ीसुपौल

भारत रत्न’ लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी शुभकामनाएं, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की

लालकृष्ण आडवाणी का दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रसेवा का समर्पण करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत : संजय सरावगी

*’भारत रत्न’ लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी शुभकामनाएं, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की

*लालकृष्ण आडवाणी का दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रसेवा का समर्पण करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत : संजय सरावगी

पटना, 9 नवंबर। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने रविवार को भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी के

Sजन्मदिन पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रभु श्रीराम से लालकृष्ण आडवाणी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना की है।

संजय सरावगी ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी भारतीय राजनीति के ऐसे व्यक्तित्व हैं, जिनका दूरदर्शी नेतृत्व, अटूट सिद्धांतों और राष्ट्र के प्रति समर्पण देश के सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। भाजपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल लालकृष्ण आडवाणी ने अपने अथक परिश्रम और संगठनात्मक कौशल से पार्टी को मजबूत आधार प्रदान किया। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व उप प्रधानमंत्री के रूप में उनका योगदान भारतीय राजनीति और राष्ट्र निर्माण की यात्रा में ऐतिहासिक रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 1990 में गुजरात के सोमनाथ से प्रभु श्रीराम की पावन जन्मभूमि अयोध्या के लिए निकाली गई उनकी ऐतिहासिक राम रथयात्रा ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन को नई ऊर्जा और व्यापक पहचान दी। इस यात्रा ने भारतीय राजनीति की दिशा और दशा बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका यह प्रयास देश की सांस्कृतिक चेतना और जनभावनाओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण अध्याय है।

सरावगी ने कहा कि राष्ट्रसेवा, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और भाजपा संगठन के प्रति आडवाणी जी का आजीवन समर्पण पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

उन्होंने कहा कि पूर्व उप प्रधानमंत्री का सार्वजनिक जीवन सिद्धांतों, अनुशासन, संगठन के प्रति निष्ठा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का उदाहरण है।

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button