Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशनवादानालंदापटनापश्चिमी चम्पारणपूर्णियापूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबाँकाबिहारबेगूसरायब्रेकिंग न्यूज़भागलपुरभोजपुरमधुबनीमहाराष्ट्रमुजफ्फरपुरराजनीतिराज्यरोहतासलखीसरायविचारवैशालीशिवहरशेखपुरासमस्तीपुरसहरसासारणसीतामढ़ीसुपौलस्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

मौलाना अबुल कलाम आजाद के विचार आज भी देश की शिक्षा और एकता के लिए प्रेरणास्रोत – राजेश राम*

 

मौलाना अबुल कलाम आजाद के विचार आज भी देश की शिक्षा और एकता के लिए प्रेरणास्रोत – राजेश राम*

*पटना 11 नवंबर 2026*

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाक़त आश्रम, पटना में स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की 138 वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने की। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने मौलाना अबुल कलाम आजाद के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी ।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, शिक्षाविद् और सांप्रदायिक सद्भाव के मजबूत पैरोकार थे। उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और स्वतंत्र भारत में शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव रखी। देश में उच्च शिक्षा एवं वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मौलाना आजाद का जीवन हमें शिक्षा, राष्ट्रीय एकता, आपसी भाईचारे और धर्मनिरपेक्षता के मूल्यों पर चलने की प्रेरणा देता है। आज उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करना पहले से कहीं अधिक जरूरी है।

इस अवसर पर मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ अजय कुमार पासवान, पूर्व चेयरमैन राजेश राठौड़, संयोजक असितनाथ तिवारी, वैद्यनाथ शर्मा, पंकज यादव, डा0 अमन कुमार, अमित कुमार सिंह, अरविन्द लाल रजक, उदय शंकर पटेल, मृणाल अनामय, सत्येन्द्र कुमार सिंह, अरूण पाठक, चन्द्रभूष्ण राजपूत, गोरखनाथ, नदीम अख्तर अंसारी, डॉ सतेंद्र कुमार, मिहिर झा, रंजीत कुमार बाल्मीकी, सामंत प्रधान, चौधरी ब्रह्म प्रकाश सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।

*डॉ अजय कुमार पासवान*

चेयरमैन, मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग

बिहार कांग्रेस

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button