Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशनवादानालंदापटनापश्चिम बंगालपश्चिमी चम्पारणपूर्णियापूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबाँकाबिहारबेगूसरायब्रेकिंग न्यूज़भागलपुरभोजपुरमधुबनीमुजफ्फरपुरराजनीतिराज्यरोहतासलखीसरायविचारवैशालीशिक्षाशिवहरशेखपुरासमस्तीपुरसहरसासारणसिवानसीतामढ़ीसुपौलस्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े के साथ पूर्व राज्यसभा सांसद आर. के. सिन्हा के श्राद्ध कार्यक्रम में पहुंचे, दी भावभीनी श्रद्धांजलि*

आर. के. सिन्हा की संगठननिष्ठा और समाजसेवा की विरासत सदैव हमें प्रेरित करती रहेगी : संजय सरावगी *आर. के. सिन्हा का योगदान भाजपा और समाज के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा : संजय सरावगी 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े के साथ पूर्व राज्यसभा सांसद आर. के. सिन्हा के श्राद्ध कार्यक्रम में पहुंचे, दी भावभीनी श्रद्धांजलि*

*आर. के. सिन्हा की संगठननिष्ठा और समाजसेवा की विरासत सदैव हमें प्रेरित करती रहेगी : संजय सरावगी

*आर. के. सिन्हा का योगदान भाजपा और समाज के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा : संजय सरावगी

पटना, 12 नवंबर । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी आज जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व राज्यसभा सांसद आर. के. सिन्हा के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े भी उनके साथ मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने आर. के. सिन्हा के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि आर. के. सिन्हा का जीवन समाजसेवा, संगठन के प्रति समर्पण और राष्ट्रहित के कार्यों को समर्पित रहा। उन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक संगठन को मजबूत करने और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि आर. के. सिन्हा का व्यक्तित्व, विचार और कार्यशैली हम सभी के लिए प्रेरणादायी हैं। उनका योगदान केवल राजनीतिक और संगठनात्मक क्षेत्र तक सीमित नहीं था, बल्कि सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता भी हमेशा उल्लेखनीय रही।

उन्होंने अपने कार्यों और व्यवहार से संगठन के कार्यकर्ताओं को सदैव समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी।

संजय सरावगी ने कहा कि समाज और संगठन के प्रति उनका समर्पण, योगदान एवं उनकी स्मृतियां सदैव हम सभी का मार्गदर्शन करती रहेंगी। उनके द्वारा स्थापित आदर्शों और मूल्यों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए भी सेवा, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का उदाहरण बना रहेगा।

इस दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी आर. के. सिन्हा को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।

3/5 - (2 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button