Dharmआस्थाउत्तरप्रदेशट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशधर्मनवादानालंदानौकरीपटनापश्चिम बंगालपश्चिमी चम्पारणपूर्णियापूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबाँकाबिहारबेगूसरायब्रेकिंग न्यूज़भागलपुरभोजपुरमधुबनीमधेपुरामध्यप्रदेशमनोरंजनमहाराष्ट्रमुंगेरमुजफ्फरपुरमौसमराजनीतिराजस्थानराज्यरोहतासलखीसरायविचारवैशालीशिक्षाशिवहरशेखपुरासमस्तीपुरसहरसासारणसिवानसीतामढ़ीसुपौलस्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

छठ की सांस्कृतिक विरासत और लोकआस्था का प्रतीक है संध्या अर्घ्य : ललन सर्राफ

व्रतियों की सुख-समृद्धि, आरोग्य और परिवार की खुशहाली की कामना की

 

छठ की सांस्कृतिक विरासत और लोकआस्था का प्रतीक है संध्या अर्घ्य : ललन सर्राफ

व्रतियों की सुख-समृद्धि, आरोग्य और परिवार की खुशहाली की कामना की

15 नवम्बर 2026, पटना।

बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ दल के माननीय उपनेता सह विधान पार्षद श्री ललन कुमार सर्राफ ने लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर संध्या अर्घ्य की प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

अपने शुभकामना संदेश में श्री सर्राफ ने कहा कि छठ महापर्व बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपरा और अटूट आस्था का प्रतीक है। यह पर्व हमें पवित्रता, संयम, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का संदेश देता है। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने की परंपरा हमारी संस्कृति की विशिष्ट पहचान है।

उन्होंने कहा कि छठ की सबसे बड़ी विशेषता इसकी सादगी, पवित्रता और सामाजिक समरसता है। इस महापर्व में जाति, वर्ग और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर सभी लोग एक साथ श्रद्धा और भक्ति के साथ शामिल होते हैं। व्रतियों का त्याग, तपस्या और अटूट संकल्प इस पर्व की महत्ता को और बढ़ाते हैं।

श्री सर्राफ ने भगवान भास्कर एवं छठी मइया से प्रार्थना की कि सभी व्रतियों का व्रत निर्विघ्न संपन्न हो तथा प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य बना रहे।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

2/5 - (2 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button