Trending Newsब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया

सविनय बिहार न्यूज़
पटना 19 मई  2025

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

इस दौरान उन्होंने कृषि विभाग की कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। इनमें कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय, आरा के निर्माण कार्य का शुभारंभ और 62 अनुमंडल स्तरीय कृषि भवनों का शिलान्यास शामिल है।

इन परियोजनाओं से क्या फायदा होगा?

– कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय: युवाओं को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से कृषि अभियंत्रण की उच्च शिक्षा मिलेगी और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।

– अनुमंडल स्तरीय कृषि भवन: अनुमंडल स्तर पर कृषि से जुड़ी सभी सेवाएं उपलब्ध होंगी और किसानों को सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से सभी कृषि संबंधी सेवाएँ, योजनाएँ, तकनीकी सलाह और सरकारी सहायता एक ही छत के नीचे मिलेगी।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने ‘बिहार कृषि’ मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया, जिससे किसानों को कृषि संबंधी सभी जानकारी उपलब्ध होगी। उन्होंने खरीफ महाभियान-2025 का शुभारंभ भी किया और प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जिलों के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, “हमलोग शुरू से किसानों के हित में काम कर रहे हैं। चार कृषि रोड मैप बनाए गए हैं जिससे फसलों की उत्पादन और उत्पादकता बढ़ी है। कृषि क्षेत्र के विकास के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। हमलोगों का उद्देश्य है कि कृषि के क्षेत्र में भी राज्य की तरक्की हो और किसान समृद्ध बने।”

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button