पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने तेजस्वी यादव पर बड़ा बयान दिया है।
लोकेशन ….पटना ।बिहार।
Slug…पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने तेजस्वी यादव पर बड़ा बयान दिया है।
पटना से अमित कुमार की रिपोर्ट
तेजस्वी यादव के लगातार बिहार में यात्रा करने और वोट चोरी का आरोप लगाने पर रूडी ने कहा –
“यात्रा करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। पैदल चलना चाहिए, जहां पैदल न चल सकें वहां गाड़ी से चलना चाहिए।”
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का बिहार घूमना अच्छा है,
इससे वे बिहार को समझ पाएंगे।
रूडी ने याद दिलाया कि कांग्रेस ने 50 साल बिहार पर शासन किया,
लालू प्रसाद यादव ने भी बिहार को एक स्थिति में पहुंचाया,
लेकिन उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल को
उन्होंने स्वर्णिम काल बताया।
तेजस्वी यादव के वोट चोरी वाले आरोप पर रूडी ने कहा –
“अगर अदृश्य मतदाताओं से चुनाव जीता जा सकता है, तो तेजस्वी जी 60 लाख अदृश्य मतदाता ढूंढ लें।
लेकिन एक भी नहीं मिला। बिहार में एनडीए गठबंधन है और फिर से भारी बहुमत से जीत होगी।”
तेजस्वी यादव पर मुकदमे की चर्चा पर रूडी ने कहा कि
“कोई भी नेता मुकदमे से नहीं डरता। तेजस्वी यादव क्यों डर रहे हैं, यह वही बता सकते हैं।”



