पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

नई ऊर्जा के साथ विकास के नए संकल्पों को साकार करेगी नीतीश सरकार – उमेश सिंह कुशवाहा

 

नई ऊर्जा के साथ विकास के नए संकल्पों को साकार करेगी नीतीश सरकार – उमेश सिंह कुशवाहा

पटना 01 दिसम्बर 2025

बिहार जद (यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार राज्य के समग्र विकास हेतु नई ऊर्जा के साथ विकास के नए संकल्पों को मूर्त रूप देने के लिए प्रतिबद्ध और दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास के रोडमैप को धरातल पर उतारने तथा जनता की अपेक्षाओं पर शत-प्रतिशत खरा उतरने हेतु पूरी गंभीरता और तत्परता के साथ कार्य कर रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जैसा ईमानदार, दूरदर्शी और निष्ठावान नेतृत्व मिलना बिहारवासियों के लिए सचमुच सौभाग्य की बात है। हमारे नेता निस्वार्थ भाव और पूर्ण समर्पण के साथ लंबे समय से बिहार की सेवा में निरंतर लगे हुए हैं। यही कारण है कि बतौर मुख्यमंत्री बीस वर्षों से अधिक के लंबे कार्यकाल के बावजूद आम जनता का विश्वास उनके प्रति लगातार और अधिक मजबूत होता गया है

श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने सदैव जनकल्याण की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। साथ ही, विकास की पहुँच प्रदेश के हर गाँव और हर व्यक्ति तक सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार ने अनेक उल्लेखनीय कार्यों को प्रभावी रूप से जमीन पर उतारा है।

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले पाँच वर्ष बिहार के समग्र विकास को नई उड़ान देने वाले साबित होंगे। विशेष रूप से उद्योग, निवेश और स्वरोजगार के क्षेत्र में बिहार एक बड़ी छलांग लगाने के लिए तैयार है। आने वाले दिनों में विकास के मानचित्र पर बिहार नई और महत्वपूर्ण लकीर खींचने जा रहा है।

(संजय कुमार सिन्हा

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button