बिहार रुरल लीग के ट्रायल का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।इसकी शुरुआत 7 दिसंबर से गांधी मैदान मोतिहारी में किया जा रहा है।

बिहार रुरल लीग के ट्रायल का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।इसकी शुरुआत 7 दिसंबर से गांधी मैदान मोतिहारी में किया जा रहा है। मीडिया प्रभारी रूपक कुमार ने बताया कि मोतिहारी यानी पूर्वी चंपारण में अभिषेक कुमार को कॉर्डिनेटर वही गुलाब खान 9955888412और अभिषेक कुमार छोटू 9546216704को संयोजक/सह संयोजक बनाया गया है। पश्चिमी चंपारण का ट्रायल 8 दिसंबर से बड़ा रमना के मैदान में होगा जहां विश्वजीत कुमार 9709623199को संयोजक बनाया गया है वहीं ओम कुमार सिंह और सरफराज अहमद उन्हें सहयोग करेंगे।गोपालगंज का ट्रायल भी 8 दिसंबर से टुन्ना गिरी क्रिकेट एकेडमी में होगा।गोपालगंज में संतोष कुमार मिश्रा 6201698268और प्रिंस कुमार सिंह को संयोजक बनाया गया है। सारण में भी 8 दिसंबर से ट्रायल की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।सारण में राजेंद्र स्टेडियम में ट्रायल होगा।सुनील कुमार सिंह 9334640879वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी सारण के संयोजक बनाए गए है जबकि सारण जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्ष इंदु कुमारी 8709224120मैदान में उपस्थित रह कर ट्रायल को संपन्न करवाएंगी।सिवान और पटना का ट्रायल 14 दिसंबर से प्रारंभ होगा।सिवान का ट्रायल सिवान स्टेडियम में होगा जहां सोनू कुमार गुप्ता8804374327 को संयोजक बनाया गया है वहीं पटना का ट्रायल शाखा मैदान में होगा जहां वरिष्ठ खिलाड़ी रूपक कुमार 9334450416को कॉर्डिनेटर तो संतोष कुमार को कन्वेनर बनाया गया है।



