Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

देश के पूर्व गृह मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम सहित वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक*

 

*देश के पूर्व गृह मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम सहित वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक*

*पटना. 12 दिसंबर, 2025*

देश के पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता शिवराज पाटिल का 90 वर्ष की आयु में आज लातूर, महाराष्ट्र में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से हमने अपना अभिभावक खो दिया। दुःख के इस घड़ी में बिहार कांग्रेस परिवार उनके परिजनों के साथ खड़ा है और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें हिम्मत दें। मृत आत्मा को शांति की कमाना करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि नगर पालिका से अपनी सियासी पारी शुरू करने वाले दिवंगत नेता शिवराज पाटिल ने संसद तक का सफर तय किया। केंद्र में मंत्री बनने से लेकर लोकसभा के स्पीकर और राज्यपाल तक रहे। वें लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज घर पर ही चल रहा था. सत्तर के दशक में सियासत में कदम रखा और विधायक लेकर सांसद और देश के गृहमंत्री बनने तक का सफर तय किया। फर्श से अर्श तक का सियासी सफर तय किया और राजनीति की बुलंदी तक पहुंचे। वें साफ-सुथरी छवि के नेता रहें। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी, स्व. राजीव गांधी और स्व. डॉ. मनमोहन सरकार में वें मंत्री रहें। इसके अलावे पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक भी रहें।साथ ही उन्होंने कहा कि उनके निधन की निकट भविष्य में पूर्ति नहीं हो सकती।

शोक व्यक्त करने वाले प्रमुख नेताओं में विधान परिषद में दल के नेता व पूर्व अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा,

कोषाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, कपिलदेव प्रसाद यादव, अजय चौधरी, प्रवक्ता डॉ स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय, असित नाथ तिवारी

सहित अन्य नेतागण है।

राजेश राठौड़

चेयरमैन, मीडिया विभाग

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button