पटना जिला के लिए 14 दिसंबर को सिर्फ इन खिलाड़ियों का होगा ट्रायल।

पटना जिला के लिए 14 दिसंबर को सिर्फ इन खिलाड़ियों का होगा ट्रायल।
बिहार रुरल लीग के लिए पटना जिला होने वाले ट्रायल के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। 14 दिसंबर को शाखा मैदान, राजेंद्र नगर पर सभी खिलाड़ी संतोष कुमार और सुधीर कुमार को रिपोर्ट करेंगे। वहीं लक्ष्य क्रिकेट अकादमी, केंद्रीय विद्यालय परिसर, डॉ. शांति राय के पास, कंकड़बाग में खिलाड़ी प्रिंस कुमार और रवींद्र मोहन को रिपोर्ट करेंगे। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी और दोनों मैदानों की संयुक्त चयन प्रक्रिया के कॉर्डिनेटर रूपक कुमार ने दी। ट्रायल के अंतिम दिन, 17 दिसंबर को उन खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा, जिन्होंने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है। ऐसे खिलाड़ी सीधे ग्राउंड पहुंचकर पंजीकरण कर ट्रायल में हिस्सा ले सकेंगे। 15-16 को होने वाले ट्रायल के लिए भी जल्द ही खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी जाएंगी इस ट्राइल में सिर्फ 13 साल से 23 साल तक के ही खिलाड़ी भाग ले सकते है।


